पेपर लीक केस का आरोपी दिनेश बिवाल निकला BJP नेता, पत्नी बोली-पति को फंसाया जा रहा है

Last Updated:May 13, 2026, 14:18 IST
NEET Paper Leak Case: NEET-UG पेपर लीक मामले में अब राजनीतिक एंगल भी सामने आने लगा है. जांच के दौरान आरोपी बनाए गए दिनेश बिवाल के BJP से जुड़े होने की चर्चा तेज हो गई है. मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिनेश बिवाल का इस कथित पेपर लीक से कोई लेना-देना नहीं है और जांच एजेंसियां गलत दिशा में कार्रवाई कर रही हैं. दूसरी ओर, जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और संभावित संबंधों की पड़ताल में जुटी हुई हैं. NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में पहले ही विवाद और छात्रों में नाराजगी बनी हुई है.
ख़बरें फटाफट

भाजपा का कार्यकर्ता पूर्व जिला मंत्री दिनेश बिवाल
जयपुर: राजस्थान में NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच लगातार गहराती जा रही है. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जयपुर जिले के जमवारामगढ़ निवासी दो भाइयों मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल को राउंडअप किया है.
जांच में सामने आया है कि दिनेश बिवाल भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता है और उसे पूर्व जिला मंत्री बताया जा रहा है. मामले के राजनीतिक कनेक्शन सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है.
गुरुग्राम गैंग से 30 लाख में खरीदा गया पेपरजांच एजेंसियों के अनुसार, जमवारामगढ़ निवासी मांगीलाल और दिनेश बिवाल ने गुरुग्राम के एक डॉक्टर से 26 और 27 अप्रैल को करीब 30 लाख रुपए में कथित तौर पर NEET का पेपर खरीदा था. दावा किया जा रहा है कि इसके बाद दिनेश बिवाल ने यह पेपर अपने बेटे को उपलब्ध कराया, जो सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था.
कई छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचा पेपरSOG की जांच में यह भी सामने आया है कि 29 अप्रैल को यही कथित पेपर कई अन्य छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाया गया. एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
परिवार के चार बच्चों का पिछले साल हुआ था चयनजांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि दिनेश बिवाल के परिवार के चार बच्चों का पिछले वर्ष NEET परीक्षा में चयन हुआ था. इसी बिंदु को लेकर जांच एजेंसियां परिवार और उनके संपर्कों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं.
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उठाये जाँच पर सवालनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ट्वीट में लिखा- NEET पेपर लीक में गिरफ्तार दिनेश बिंवाल भाजपा का नेता है। क्या राजस्थान की भाजपा सरकार ने इसी कारण से 9 दिन तक पेपर लीक को छिपाए रखा और FIR दर्ज नहीं की ?
NEET पेपर लीक में गिरफ्तार दिनेश बिंवाल भाजपा का नेता है। क्या राजस्थान की भाजपा सरकार ने इसी कारण से 9 दिन तक पेपर लीक को छिपाए रखा और FIR दर्ज नहीं की ? pic.twitter.com/PJVYMsSZCu



