Entertainment

‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट कन्फर्म, ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने दिया ‘रामायण’ पर पहला रिएक्शन- ‘4000 करोड़ी फिल्म…’

Last Updated:November 06, 2026, 18:30 IST

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर ‘रामायण’ पर भी पहला रिएक्शन दिया. उन्होंने फिल्म के बजट के बजाय भगवान राम के गुणों पर चर्चा करने की बात कही. सुपरस्टार ने बताया कि ‘मातृभूमि’ के हीरो में भगवान राम के सभी गुण हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह का अहम रोल है.

ख़बरें फटाफट

'मातृभूमि' की रिलीज कन्फर्म, ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने दिया 'रामायण' पर रिएक्शनZoomसलमान खान की ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट की पुष्टि हो गई है. फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने ‘रामायण’ पर अपना पहला रिएक्शन भी दिया. उन्होंने कहा कि रामायण फिल्म की बात करनी है तो रामायण पर होनी चाहिए-राम, सीता, रावण पर बात करो, न कि 4000 करोड़ के बजट या वीएफएक्स. मुझे नहीं लगता है कि यह सही है.’

सलमान खान: ‘मातृभूमि’ के हीरो में भगवान राम जैसे गुणसुपरस्टार ने अपनी फिल्म की मिसाल देते हुए कहा कि ‘मातृभूमि’ के हीरो में भगवान राम के सभी गुण मौजूद हैं. वे बोले, ‘अगर ‘रामायण’ फिल्म के बारे में बात करनी है, तो भगवान राम के बारे में बात करें, उनके गुणों के बारे में बात करें. ‘मातृभूमि’ के हीरो में भगवान राम जैसे सभी गुण हैं.’

भारतीय सेना अधिकारी के रोल में हैं सलमान खानसलमान खान की फिल्म में गलवान घाटी में भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच झड़प का जिक्र है. इसे अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. ‘मातृभूमि’ में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रोल में हैं. उनका किरदार भारतीय सैनिकों की बहादुरी और लीडरशिप से प्रेरित है. कहानी अधिकारी के अपने सैनिकों के साथ रिश्ते और सीमा पर बिगड़ते हालात के बीच कठिन फैसलों पर ध्यान दिलाती है. फिल्म कर्नल संतोष बाबू की जीवनी नहीं है, बल्कि गलवान घाटी की घटना से प्रेरित कहानी है.

‘मातृभूमि’ को अप्रैल में होना थी रिलीजफिल्म ‘मातृभूमि’ इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया. फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिलाष चौधरी खास किरदारों में नजर आएंगे. वहीं, ‘रामायण’ दो पार्ट में बनी फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की स्टार कास्ट में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और काजल अग्रवाल भी शामिल हैं. फिल्म के दूसरे भाग में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 06, 2026, 18:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj