Philippine Senate shooting news। senator arrest operation Philippines। shots fired in Philippine Senate।

Last Updated:May 13, 2026, 20:03 IST
फिलीपीन के सीनेट में में बुधवार रात गोलीबारी की घटना हुई है. ये घटना तब हुई है पुलिस अधिकारियों ने एक सांसद को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) को सौंपा जाना है.फिलिपिन सीनेट फायरिंग (Reuters)
फिलीपीन संसद के सीनेट में बुधवार रात उस समय गोलीबारी की घटना हुई. ये घटना तब हुई है जब अधिकारियों ने एक सीनेटर को गिरफ्तार करने की कोशिश की है. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकरी दी है. सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा 32 लोगों की मौत के लिए जिम्मेवार माना गया है.
एपी की रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि सांसद मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में वांडेट है. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि गोलीबारी किस वजह से हुई. इस गोलीबारी में किसी घायल हुआ या नहीं इसके बारे में पता नहीं चल पाया है.
फेसबुक पर लाइव हुए सीनेट प्रेजीडेंट
सीनेट परिसर के अंदर से फेसबुक लाइवस्ट्रीम में सीनेट प्रेजीडेंट एलन पीटर कैयेटानो ने कहा, “मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है. मुझे नहीं पता कि मैं यहाँ अपने लोगों को सुरक्षित रख पाऊँगा या नहीं.” इसके बाद वो सीनेट से बाहर आए और कहा, “मैं बाहर जाने को तैयार हूँ. मैं उस किसी भी व्यक्ति का सामना करने को तैयार हूँ जो वारंट लेकर आ रहा है, लेकिन ऐसा मत करो.”
फिलीपीन के अधिकारियों ने सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा को गिरफ्तार करने आई थी. इसके बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) को सौंपा जाना है. डेला रोजा को सहयोगी सांसदों की सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया है.
राष्ट्रीय पुलिस के पूर्व प्रमुख हैं डेला रोजा
आईसीसी ने डेला रोजा को गिरफ्तार करने के लिए जारी वारंट को सोमवार को पब्लिक किया गया. डेला रोजा राष्ट्रीय पुलिस के पूर्व प्रमुख हैं. उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को सबसे पहले लागू किया था. इसमें हजारों संदिग्ध मारे गए थे.
आईसीसी ने सबसे पहले डेला रोजा के खिलाफ नवंबर में वारंट जारी किया था. उनपर जुलाई 2016 और अप्रैल 2018 के बीच कम से कम 32 व्यक्तियों की हत्या के कारण मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है. ये अपराध दुतेर्ते के शासनकाल में हुए थे जब राष्ट्रीय पुलिस बल का नेतृत्व रोजा कर रहे थे.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



