Entertainment

Ranya Rao Gold Smuggling Case: जेल जा चुकीं एक्ट्रेस रान्या राव पर 89 करोड़ जुर्माना, गैंग को देने होंगे 244 Cr

Last Updated:October 01, 2026, 17:46 IST

Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में मार्च 2025 में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था. कन्नड़ एक्ट्रेस के पास से तब 14 किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ था. घर की तलाशी में कैश और गहने भी मिले थे. उन्हें करीब एक साल जेल में बिताना पड़ा. अब कस्टम विभाग ने तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए रान्या राव पर 89 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. एक्ट्रेस के अलावा तीन अन्य आरोपियों पर भी मोटी जुर्माना ठुका है.

ख़बरें फटाफट

Ranya Rao Gold Smuggling:1 साल की जेल के बाद रान्या राव पर ठोका 89 Cr जुर्मानाZoomरान्या राव की बढ़ी मुश्किलें. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली: रान्या राव को सोने के तस्करी के आरोप में 3 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें कस्टम्स से जुड़े केस में जमानत मिल गई थी. केंद्र सरकार ने फिर उन्हें प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखा. सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2026 में रान्या राव के खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन के आदेश को सही ठहराया. वे करीब एक साल की हिरासत के बाद 22 अप्रैल को बेंगलुरु सेंट्रल जेल से बाहर आईं. अब एक्ट्रेस रान्या राव सहित तीन आरोपियों पर तस्करी मामले में 244 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

दुबई से जुड़े सोने की तस्करी के कथित नेटवर्क की जांच के बाद कस्टम विभाग ने एक्शन लिया. कस्टम्स विभाग ने नियमों के उल्लंघन के चलते कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर 89 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम्स के जॉइंट डायरेक्टर संदीप के 399 पन्नों के आदेश के बाद जुर्माना लगाया गया. रान्या राव और तीन अन्य लोगों से जुड़े तस्करी नेटवर्क की जांच हुई, फिर चारों आरोपियों पर 244 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया. केस से जुड़े तरुण कोंडुरु राजू पर 49.51 करोड़ और साहिल जैन और भरत कुमार जैन में से हर एक पर 53.06 करोड़ का जुर्माना लगाया गया.

रान्या राव की जब हुई घर की तलाशीसोना तस्करी का मामला 3 मार्च 2025 को तब सामने आया था, जब अधिकारियों ने दुबई से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रान्या राव को रोका. तब अधिकारियों ने करीब 12.56 करोड़ रुपये कीमत का 14.213 किलो विदेशी सोना बरामद किया, जिसे छिपाकर रखा गया था. एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में एक्ट्रेस के घर की तलाशी लेने पर 2.67 करोड़ रुपये कैश और 2.06 करोड़ रुपये कीमत के सोने के गहने जब्त किए गए.

जांच के बाद रान्या राव पर कसा शिकंजाकस्टम विभाग ने फिर रान्या राव की तस्करी से जुड़ी एक्टिविटी की जांच की. जांच के बाद उन पर आरोप लगा कि रान्या राव और उनके साथियों ने इस दौरान दुबई से भारत करीब 113 किलो सोना मंगाया था. जांच के बाद सितंबर 2025 में राव और दूसरे आरोपियों को जुर्माना भरने का नोटिस भेजा गया था. ‘डायरेक्टरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस’ ने तब कथित तस्करी के लिए रान्या राव पर ₹102 करोड़ का जुर्माना लगाने की मांग की थी.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 01, 2026, 16:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj