Sports

Who is Sarah Taylor: इतिहास में पहली बार! इंग्लैंड की पुरुष टीम को कोचिंग देंगी यह महिला दिग्गज, ECB का बड़ा फैसला

होमखेलक्रिकेट

इतिहास में पहली बार! इंग्लैंड की पुरुष टीम को कोचिंग देंगी यह महिला दिग्गज

Last Updated:May 14, 2026, 09:52 IST

Sarah Taylor England Fielding cocach: इंग्लैंड की पूर्व महिला दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर को मेंस टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सारा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड मेंस सीनियर में फील्डिंग कोच की भूमिका में दिखेंगी. इससे पहले भी सारा काउंटी के साथ कोचिंग स्टाफ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.इतिहास में पहली बार! इंग्लैंड की पुरुष टीम को कोचिंग देंगी यह महिला दिग्गजZoomसारा टेलर बनीं इंग्लैंड मेंस टीम की फील्डिंग कोच

नई दिल्ली: इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए सीनियर मेंस टेस्ट टीम की फील्डिंग कोच बनी हैं. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने बुधवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की. महिला क्रिकेट के इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में से एक मानी जाने वाली 37 साल की टेलर ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नेतृत्व में इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड ए) टीम के साथ भी काम किया है. वहां उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ में जगह मिली है.

सभी फॉर्मेट में कुल 226 मैच खेलने वाली टेलर ने ससेक्स की मेंस की टीम के साथ-साथ मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ भी काम किया है. उन्हें फील्डिंग कोच के तौर पर एक संक्षिप्त कार्यकाल के अनुबंध की पेशकश की गई है. इस पद पर वह कार्ल हॉपकिंसन की जगह लेंगी जो फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं.

काउंटी के लिए भी कोचिंग दे चुकी हैं सारा

सारा टेलर की नियुक्ति पर ईसीबी के अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अपने काम में माहिर और सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं. उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है और उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ और एड बर्नी के साथ काफी काम किया है. ये दोनों ही उनकी जमकर तारीफ करते हैं. इसलिए जैसा कि हमें दिख रहा है, वह अपने क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (टेलर) जिस तरह से वह अपना काम करती हैं उससे हम पूरी तरह से और अविश्वसनीय रूप से प्रभावित हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कार्ल हॉपकिंसन की बात करें तो जैसा कि आज के क्रिकेट जगत का चलन है, वह फिलहाल मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं. उनके पास मुंबई इंडियंस के लिए करने को काफी काम है इसलिए हम भविष्य में किसी ना किसी समय उनकी सेवाओं का उपयोग जरूर करेंगे, बस इस सीरीज के लिए नहीं.’’

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj