CM बनते ही एक्शन मोड में थलापति विजय! ‘जन नायकन’ की रिलीज अटकी तो कान्स से बुलाया प्रोड्यूसर?

Last Updated:May 14, 2026, 15:39 IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय अब अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. विजय ने कथित तौर पर KVN प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण को कान्स फिल्म फेस्टिवल से तुरंत चेन्नई लौटने के लिए कहा. बताया जा रहा है कि विजय खुद फिल्म की रिलीज प्रक्रिया पर नजर रखना चाहते हैं. करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे.नई दिल्ली. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ लंबे समय से सेंसर और कानूनी पेचों में उलझी हुई थी. अब खबर है कि विजय ने खुद इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर को कान्स फिल्म फेस्टिवल से तुरंत चेन्नई लौटने का निर्देश दिया है. यह फिल्म विजय के राजनीति में पूरी तरह से शिफ्ट होने से पहले की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये है.
नई दिल्ली. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ लंबे समय से सेंसर और कानूनी पेचों में उलझी हुई थी. अब खबर है कि विजय ने खुद इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर को कान्स फिल्म फेस्टिवल से तुरंत चेन्नई लौटने का निर्देश दिया है. यह फिल्म विजय के राजनीति में पूरी तरह से शिफ्ट होने से पहले की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये है.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय से अटकी इस फिल्म की रिलीज को लेकर विजय ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. कहा जा रहा है इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति और मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों पर फोकस करेंगे. यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.
विजय ने प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण (केवीएन प्रोडक्शंस) को सीधे संपर्क कर कान्स से चेन्नई लौटने का आग्रह किया. नारायण फिल्म फेस्टिवल में इंडस्ट्री मीटिंग्स और स्क्रीनिंग के लिए गए थे. लेकिन विजय चाहते हैं कि वह फिल्म की रिलीज प्रक्रिया के अंतिम चरणों की खुद निगरानी करें. एच विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शुरुआत में पोंगल 2026 के मौके पर रिलीज करने की योजना थी. हालांकि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सामने फिल्म के राजनीतिक रूप से संवेदनशील विषय ने अड़चन पैदा कर दी.
बताया जा रहा है कि चुनावी माहौल में फिल्म के असर को लेकर चिंता जताई गई, जिसके बाद इसे रिवाइजिंग कमिटी के पास भेज दिया गया. हालांकि, वहां भी प्रक्रिया लगातार टलती रही. मार्च में होने वाली एक अहम स्क्रीनिंग आखिरी समय पर रद्द हो गई, क्योंकि कमेटी का एक सदस्य बीमार पड़ गया था. इससे फिल्म की रिलीज और ज्यादा लटक गई.
सिर्फ सेंसर विवाद ही नहीं, फिल्म को पायरेसी से भी बड़ा झटका लगा. अप्रैल में फिल्म की हाई-डेफिनिशन प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक फ्रीलांस एडिटर भी शामिल था.
इस लीक का असर फिल्म के डिजिटल बिजनेस पर भी पड़ा. पहले Prime Video के साथ करीब 120 करोड़ रुपये की डील की चर्चा थी, लेकिन पायरेसी के बाद इसकी वैल्यू काफी घटने की खबरें सामने आईं.
विजय के दखल के बाद अब फिल्म की रिलीज प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और गौतम वासुदेव मेनन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म विजय के करियर और तमिलनाडु की राजनीति दोनों के लिए अहम मानी जा रही है. दर्शक और फिल्म इंडस्ट्री अब इसके रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
About the AuthorShikha Pandey
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh



