दिलजीत का शो रद्द करने की रची गई साजिश? कॉन्सर्ट के बाद सिंगर का बड़ा दावा- ‘कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की’

Last Updated:October 31, 2026, 17:12 IST
दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर को लेकर भारत में जबरदस्त रोमांच है. दिल्ली शो के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. किसी में सिंगर फैंस के साथ मुखातिब हैं, तो किसी में अपने दिल की बात कर रहे हैं. दिलजीत दोसांझ ने अब एक वीडियो शेयर करके बताया कि उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ को रोकने की बहुत कोशिशें हुईं. वे 20 दिसंबर तक भारत में रहेंगे और सभी लाइव शो करेंगे.
ख़बरें फटाफट
दिलजीत दोसांझ ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत कई राज्यों में शो करेंगे. (फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)
नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ का शानदार आगाज हुआ. दिल्ली शो में बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे, जिन्हें संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस और गार्ड तैनात थे. दिल्ली शो की शुरुआत से पहले इसके रद्द होने की चर्चाएं उठी थीं. अब दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि उनके ‘ऑरा टूर’ को रोकने की काफी कोशिशें हुईं, जो साजिश की ओर इशारा करती है. फिर भी वे 20 दिसंबर तक भारत में रहेंगे और अपने सभी लाइव शो करेंगे. सिंगर ने शुक्रवार 31 अक्टूबर को अपने कॉन्सर्ट में फैंस से बात करते हुए कहा कि भले ही कुछ लोग उनके कॉन्सर्ट को रोकना चाहते थे, लेकिन दोसांझवाला भारत आ गया है.
दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट से हुंकार भरते हुए कहा, ‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि दोसांझवाला भारत आ गया है. यह हमारा पहला शो था और इसे रोकने की कई कोशिशें की गईं. लेकिन मैं 20 दिसंबर तक भारत में हूं. यहां से जाने से पहले हम अपने बाकी सभी शो करेंगे.’ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना लाइव सेशन भी शेयर किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘माचो चाहे प्यार करो, दोसांझवाला ले आया दिल्ली का नंबर. जरा सोचिए… यह कैसे हो गया. अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं.’
View this post on Instagram



