Rajasthan

Diwali Special Train: दीपावली पर यात्रियों के लिए जयपुर से बेंगलुरु कैंट तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोटा मंडल के स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

Last Updated:October 31, 2026, 17:51 IST

Yeshwantpur Jaipur Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यशवंतपुर-जयपुर-बेंगलुरु कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे लगाएगी और कोटा मंडल के भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा व सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.Amazon Prime DayTop Deals Insideत्योहारों पर रेलवे का तोहफा! कोटा से चलेगी यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेनZoom

कोटा. त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर और जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 06543/06544 यशवंतपुर-जयपुर-बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे लगाएगी. इस ट्रेन के संचालन से राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. खास बात यह है कि ट्रेन कोटा मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर से होकर गुजरेगी.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह व्यवस्था की है. गाड़ी संख्या 06543 यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन शुक्रवार को तड़के कोटा मंडल के स्टेशनों पर पहुंचेगी. ट्रेन का भवानी मंडी स्टेशन पर रात्रि 12:03 बजे, रामगंज मंडी में 12:28 बजे और कोटा जंक्शन पर रात 2:20 बजे आगमन होगा. इसके बाद ट्रेन सुबह 5:25 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी और शुक्रवार सुबह 8 बजे जयपुर पहुंच जाएगी.

वापसी में शनिवार को जयपुर से होगी रवाना

इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 06544 जयपुर-बेंगलुरु कैंट स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी. यह ट्रेन जयपुर से सुबह 8:40 बजे रवाना होगी. इसके बाद सवाई माधोपुर स्टेशन पर सुबह 11:05 बजे, कोटा जंक्शन पर दोपहर 12:45 बजे, रामगंज मंडी में दोपहर 1:48 बजे और भवानी मंडी में दोपहर 2:13 बजे पहुंचेगी. यहां से रवाना होकर ट्रेन सोमवार सुबह 5:15 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी.

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे के इस फैसले से राजस्थान से कर्नाटक और दक्षिण भारत के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी. दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग और सीटों की उपलब्धता की समस्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कोटा मंडल के चार स्टेशनों पर ठहराव होने से आसपास के शहरों और कस्बों के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा. रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और टिकट संबंधी जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से प्राप्त कर लें.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

October 31, 2026, 17:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj