Health

ऑफिस से जाने के बाद रात को जरूर नहाएं, थकान और टेंशन हो जाएगी दूर, चैन की नींद आएगी

Last Updated:May 14, 2026, 21:52 IST

Night Shower Health Benefits: कई लोग शाम को ऑफिस से जब घर पहुंचते हैं, तो वे नहाने के बाद ही डिनर करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात में गुनगुने पानी से नहाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इससे तनाव और एंजायटी से राहत मिलती है. इस आदत से आपको अच्छी नींद आती है और स्किन से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी कम हो जाता है.ऑफिस से जाने के बाद रात को जरूर नहाएं, थकान और टेंशन हो जाएगी दूरZoomरात को नहाने से तनाव कम हो सकता है और दिमाग रिलैक्स होता है.

Night Bath Reduce Stress: गर्मी के मौसम में लोग घर से ऑफिस पहुंचने के दौरान पसीने से भीग जाते हैं. जब वापस ऑफिस से घर के लिए लौटते हैं, तब भी कुछ ऐसा ही होता है. ऐसे में कई लोग शाम को घर जाकर नहा लेते हैं, ताकि दिनभर की थकान और पसीने से छुटकारा मिल सके. लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठना, काम का दबाव और ट्रैफिक की परेशानी शरीर और दिमाग दोनों को थका देती है. ऐसे में अगर आप रात को ऑफिस से लौटने के बाद नहाने की आदत डाल लें, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. रात में नहाने से मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलती है.

स्लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक रात में गुनगुने पानी से नहाने से शरीर की मसल्स को आराम मिलता है. इससे पूरे दिन की थकान धीरे-धीरे कम होने लगती है और शरीर हल्का महसूस करता है. अगर ऑफिस के काम के कारण सिरदर्द या शरीर में दर्द महसूस हो रहा हो, तो रात का नहाना काफी राहत दे सकता है. यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जिससे तनाव कम होता है. रात को नहाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. जब शरीर रिलैक्स महसूस करता है, तो दिमाग भी शांत होने लगता है और जल्दी नींद आने में मदद मिलती है. जो लोग अनिद्रा या बेचैनी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी रात का स्नान फायदेमंद माना जाता है.

गर्मी में दिनभर बाहर रहने के दौरान शरीर पर धूल, पसीना और प्रदूषण जमा हो जाता है. अगर बिना नहाए सीधे बिस्तर पर सोया जाए, तो यह त्वचा और स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर डाल सकता है. रात को नहाने से शरीर पूरी तरह साफ हो जाता है और त्वचा को आराम मिलता है. खासकर गर्मियों के मौसम में यह आदत शरीर को ठंडक पहुंचाने और पसीने की चिपचिपाहट दूर करने में काफी मददगार होती है. अगर आप अपनी बाथ को ज्यादा रिलैक्सिंग बनाना चाहते हैं, तो पानी में थोड़ा सा गुलाब जल या लैवेंडर ऑयल मिला सकते हैं. इसकी हल्की खुशबू दिमाग को शांत करने में मदद करती है और मूड को बेहतर बनाती है.

एक्सपर्ट्स की मानें तो नहाने के बाद मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल कम करके सीधे आराम करना शरीर को जल्दी रिलैक्स करने में मदद करता है. रात को नहाने की आदत छोटी जरूर लग सकती है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं. यह न केवल शरीर की सफाई और ताजगी बनाए रखती है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने, बेहतर नींद लाने और शरीर को आराम देने में भी मदद करती है. अगर आप भी ऑफिस की थकान और तनाव से परेशान रहते हैं, तो रात में स्नान करने की आदत जरूर अपनाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj