Tech

गूगल पिक्सल 11 के आते ही Pixel 10 पर बड़ी छूट, ₹12,003 सस्ता हुआ फोन; Amazon पर मिल रहा ये ऑफर

गूगल की नई Pixel 11 सीरीज हाल ही में लॉन्च हो चुकी है. लेकिन खास बात ये है कि कंपनी के गूगल Pixel 10 पर बड़ी छूट मिल रही है. अमेज़न पर फोन की कीमत में सीधे ₹12,003 की कटौती की गई है. इसके अलावा Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्सट्रा बचत का फायदा भी मिल रहा है. एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत को और कम किया जा सकता है.

अगर आप नया Pixel फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन Pixel 11 सीरीज पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो मौजूदा डील आपके लिए काम की हो सकती है.

अमेज़न पर कितने में मिल रहा Pixel 10?

गूगल Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल अमेज़न पर यह फोन ₹67,996 में लिस्टेड है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹12,003 का डिस्काउंट मिल रहा है.

इसके अलावा अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,399 तक की एक्सट्रा बचत की जा सकती है. इस तरह ऑफर का पूरा फायदा लेने पर प्रभावी कीमत और कम हो सकती है.

एक्सचेंज पर भी ऑफर

पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी मौजूद है. हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली रकम फोन के मॉडल, कंडीशन और वैल्यूएशन पर निर्भर करेगी.

ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि Amazon की कीमत और बैंक ऑफर कभी भी बदल सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले मौजूदा कीमत और ऑफर की शर्तें जरूर चेक करें.

Pixel 10 में 120Hz डिस्प्ले

गूगल Pixel 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में गूगल का Tensor G5 चिपसेट मिलता है. इसे 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है.

ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी Pixel 10 की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

पावर के लिए फोन में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

क्या Pixel 10 खरीदना सही रहेगा?

Pixel 10 उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो बेहतर कैमरा, क्लीन सॉफ्टवेयर और गूगल के AI फीचर्स वाला फ्लैगशिप फोन चाहते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj