Japan Crude OilShip: Canada Latest News | TMX Oil Pipeline – जापान ने होर्मुज को कहा अलविदा, कच्चे तेल के लिए खोजा नया ठिकाना, सऊदी-कतर की जरूरत खत्म!

Last Updated:July 30, 2026, 12:29 IST
Iran Oil Crisis Hormuz: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति पर खतरे के बीच जापान ने पहली बार 2025 के बाद कनाडा से कच्चे तेल की खेप मंगाई है. 7.5 लाख बैरल तक तेल लादा गया है. जापान की सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी Eneos ने यह खेप खरीदी है. ईरान युद्ध के बाद जापान समेत कई एशियाई देश होर्मुज से तेल लाना बंद कर रहे हैं.जापान ने कनाडा से मंगाया कच्चा तेल. (सांकेतिक/Reuters)
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापार पूरी तरह नहीं हो पा रहा. इस कारण दुनिया को कच्चे तेल की सप्लाई मुश्किल हो गई है. इसे देखते हुए जापान ने अपनी ऊर्जा रणनीति बदलनी शुरू कर दी है. जापान अभी तक सऊदी, कतर समेत खाड़ी के दूसरे देशों से कच्चा तेल मंगाता था. अब 2025 के बाद पहली बार कनाडा से कच्चे तेल की एक बड़ी खेप जापान के लिए रवाना हुई है. शिपिंग डेटा ट्रैक करने वाली कंपनी केपलर के मुताबिक, Exxon Mobil की ओर से चार्टर किया गया मार्शल आइलैंड के झंडे वाला जहाज फ्रीडम ग्रोली बुधवार को वैंकूवर से रवाना हुआ. यह जहाज 7.5 लाख बैरल तक कच्चा तेल ले जाने में सक्षम है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह तेल कनाडा की Trans Mountain Pipeline (TMX) के जरिए भेजा गया है और इसे जापान की सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी Eneos ने खरीदा है.
होर्मुज पर संकट के बाद बदली रणनीति
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल की ओर से फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने से पहले जापान अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते मंगाता था. लेकिन युद्ध के बाद इस समुद्री रास्ते से तेल आपूर्ति प्रभावित होने लगी. जहाजों पर हमले होने लगे और कच्चा तेल महंगा होने लगा. यही वजह है कि अब जापान समेत कई एशियाई देश नए सप्लायरों की तलाश में जुट गए हैं.
महंगे तेल ने जापान की अर्थव्यवस्था पर भी डाला असरतेल की बढ़ती कीमतों का असर जापान की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दिया है. गुरुवार को जापान ने इस साल के लिए अपनी आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 1.3 प्रतिशत से घटाकर 0.9 प्रतिशत कर दिया.
क्या है TMX पाइपलाइन?
ट्रांस माउंटेन पाइपलाइन (TMX) कनाडा के अल्बर्टा प्रांत से ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नाबी मरीन टर्मिनल तक कच्चा तेल पहुंचाती है. इसकी क्षमता 8.9 लाख बैरल प्रतिदिन है. यह पाइपलाइन कनाडा की संघीय सरकार के कंट्रोल में है और 2025 की तीसरी तिमाही से करीब 90 प्रतिशत क्षमता पर चल रही है. TMX से निकलने वाला कच्चा तेल भारी और हल्के तेल का मिश्रण है, जिससे पेट्रोल, डीजल और दूसरे पेट्रोलियम उत्पाद तैयार किए जाते हैं.
भारत भी खरीद रहा तेल
इस साल वैंकूवर से होने वाले कच्चे तेल के निर्यात में करीब 77 प्रतिशत हिस्सा एशियाई देशों का रहा, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 51 प्रतिशत था. रिपोर्ट के मुताबिक ईरान युद्ध के बाद भारत, मलेशिया और सिंगापुर ने भी TMX के जरिए भेजे जा रहे कनाडाई कच्चे तेल की खरीद फिर शुरू कर दी है.
About the AuthorYogendra Mishra
Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…
और पढ़ें



