बीकानेर तीन बहनों की मौत

Last Updated:May 15, 2026, 07:43 IST
Bikaner News: बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र के ग्रान्धी गांव में एक दर्दनाक हादसे में तीन सगी बहनों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब एक बहन को बचाने के प्रयास में बाकी दो बहनें भी पानी में कूद गईं. मृतकों में एक शादीशुदा और दो कुंवारी बहनें शामिल हैं. इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर तीन बहनों की मौत
Bikaner News: बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र स्थित ग्रान्धी गांव से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहाँ एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने न केवल परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव में मातम छा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें खेत पर काम कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ.
हादसे की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बहनों में से एक का पैर फिसलने के कारण वह डिग्गी के गहरे पानी में जा गिरी. उसे डूबता देख दूसरी बहन उसे बचाने के लिए कूदी और फिर तीसरी भी दोनों को निकालने के प्रयास में डिग्गी में उतर गई. बदकिस्मती से तीनों में से कोई भी तैरना नहीं जानती थी और एक-दूसरे को बचाने की जद्दोजहद में तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतकों में एक बहन शादीशुदा थी, जबकि दो बहनें कुंवारी थीं.
गांव में छाया मातम, पुलिस जांच शुरूजैसे ही इस घटना की सूचना ग्रान्धी गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही बज्जू पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से शवों को डिग्गी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. एक ही परिवार की तीन बेटियों की इस तरह अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के किसी भी घर में आज चूल्हा नहीं जला है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan



