पति को था गर्भवती पत्नी के चरित्र पर शक, गर्भपात की गोली नहीं लेने पर पीट-पीटकर मार डाला

Last Updated:May 15, 2026, 12:16 IST
Bhilwara News : भीलवाड़ा के हमीरगढ़़ थाना इलाके में एक बेरहम पति की कहानी सामने आई है. यह पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. उसने छह माह की गर्भवती पत्नी को गोली देकर उसका गर्भपात करने की कोशिश की. लेकिन पत्नी ने जब गोली लेने से मना कर दिया तो पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. हैवान बने पति ने पत्नी को इतना पीटा की 6 माह का भ्रूण भी गर्भ से बाहर आ गया.पुलिस ने आरोपी पति गोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. वह उसे गर्भपात की गोली देकर बच्चे को गिराना चाहता था. लेकिन पत्नी ने गोली लेने से मना किया तो पति को गुस्सा आ गया. गुस्साए पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा. मारपीट के दौरान महिला का गर्भ गिर गया और उसकी हालत गंभीर हो गई. आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार दिल को दहला देने वाला यह केस हमीरगढ़ थाना इलाके की बीएसएल कॉलोनी का है. वहां उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी फैक्ट्री मजदूर गोपी यादव अपनी गर्भवती पत्नी रोली देवी के साथ रह रहा था. गोपी की यह दूसरी पत्नी थी. दोनों के चार बच्चे पहले से हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इसी शक के चलते वह छह माह की गर्भवती रोली का गर्भ गिराना चाहता था. इसके लिए गोपी ने बुधवार रात को रोली को गर्भपात की गोली लेने के लिए कहा. लेकिन रोली ने गर्भ के छठे महीने का हवाला देते हुए गोली लेने से मना कर दिया.
आसपड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर रोली को बचायाइससे गोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा. उसने रोली के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. मारपीट के दौरान उसका गर्भ गिर गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका भ्रूण बाहर आ गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. रोली की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने गोपी से रोली को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर हमीरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल और एमओबी टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए.
पुलिस ने आरोपी पति गोपी को किया गिरफ्तार
हमीरगढ़ थानाप्रभारी सुनील कुमार बेड़ा ने बताया कि रोली की बेटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है. उनके भीलवाड़ा पहुंचने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पूरे मामले का और खुलासा हो सकेगा. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है.About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan



