Sports

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में बवाल, शान मसूद और शाहीन अफरीदी में हुई लड़ाई, बदतमीजी पर उतरे खिलाड़ी

होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बवाल, शान मसूद और शाहीन अफरीदी में हुई लड़ाई

Last Updated:May 16, 2026, 07:21 IST

Shan Masood-Shaheen Afridi Fight: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में बवाल मच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक सीनियर प्लेयर शाहीन अफरीदी और कप्तान शान मसूद के बीच के बीच जमकर बहस हुई है. बताया जा रहा है कि शान मसूुद शाहीन के बॉलिंग स्पीड से खुश नहीं हैं.पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बवाल, शान मसूद और शाहीन अफरीदी में हुई लड़ाईZoomपाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद ड्रेसिंग रूम में भारी तनाव की खबरें आ रही हैं. इस हार के बाद कप्तान शान मसूद और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच तीखी बहस हुई. ढाका में खेले गए मैच में 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम सिर्फ 163 रनों पर ढेर हो गई और उसे 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा. साल 2024 में अपने घर पर मिली हार के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी हार है.

इस हार के साथ ही आईसीसी ने भी पाकिस्तान पर कार्रवाई की जिसके तहत टीम पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और धीमी ओवर-रेट के कारण आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में उनके आठ अंक काट लिए गए. एक रिपोर्ट के मुताबिक ड्रेसिंग रूम में विवाद तब बढ़ा जब शान मसूद ने तेज गेंदबाजों द्वारा दबाव न बना पाने पर सवाल उठाए और खास तौर पर शाहीन अफरीदी की कम होती रफ्तार को निशाना बनाया.

शाहीन की बॉलिंग स्पीड से नाराज थे शान मसूद

बताया जा रहा है कि नाराज कप्तान शान मसूद ने तेज गेंदबाजों की कम रफ्तार को जिम्मेदार ठहराया और शाहीन की तरफ इशारा किया, जिनकी औसत रफ्तार 132 किमी प्रति घंटा थी जो बांग्लादेश के गेंदबाज नाहिद राणा से काफी कम थी. शान ने गेंदबाजों से कहा कि कम रफ्तार की वजह से हम दबाव बनाने में नाकाम रहे और यह चिंता की बात है. कप्तान की यह बात शाहीन को पसंद नहीं आई और उन्होंने पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी का हवाला देते हुए पलटवार किया.

शाहीन ने खराब बल्लेबाजी को दोषी ठहराया, जिसकी वजह से टीम पहली पारी में बढ़त नहीं बना सकी और उन्होंने कप्तान को खुद की बल्लेबाजी पर ध्यान देने की सलाह दी. पाकिस्तान की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब आईसीसी ने पुष्टि की कि टीम तय समय से आठ ओवर पीछे थी. इस सजा के बाद पाकिस्तान के पास अब सिर्फ चार अंक बचे हैं और वह अंक तालिका में खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गया है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मैच के दौरान विश्लेषकों ने शान मसूद को ओवर-रेट को लेकर कई बार चेतावनी दी थी.

दूसरे टेस्ट हो सकती है शाहीन की छुट्टी

इस हार के कारण सिलहट में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में बदलाव होना तय माना जा रहा है. शाहीन अफरीदी और सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को टीम से बाहर किया जा सकता है, जबकि चोट से उबरने के बाद बाबर आजम की टीम में वापसी हो सकती है. इसके अलावा सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की भी आलोचना हो रही है, जो पहली पारी में पाकिस्तान की मजबूत स्थिति के बावजूद 59 रन बनाकर आउट हो गए थे.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj