Entertainment

Karuppu BOC Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ का तूफान, सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म ने पहले ही दिन छापे इतने करोड़

Last Updated:May 16, 2026, 09:24 IST

Karuppu Box Office Collection Day 1: लंबे इंतजार के बाद सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन रिव्यू मिले हैं और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी दिखाते हैं कि फैंस ने सूर्या और तृषा पर कितना प्यार लुटाया है.

सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ एक दिन की देरी के बाद 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पांस मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से पकड़ बना ली. फिल्म तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजारों में शानदार शुरुआत की है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने भारत में अपने पहले दिन 14.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा देशभर में 4,891 शो से आया है. भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन 16.66 करोड़ रुपये रहा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने विदेशों में 4 करोड़ रुपए का कलेक्श किया. इस तरह करुप्पु का वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन 20.66 करोड़ रुपये रहा. 16.66 करोड़ में से 12 करोड़ रुपये तमिल स्क्रीन से और 2.40 करोड़ रुपये तेलुगु स्क्रीन से आए. इस तरह भारत में नेट कलेक्शन 14.40 करोड़ रुपये रहा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add as Preferred Source on Google

फिल्म के शुक्रवार को कुल 4,891 शो हुए और तमिल में ऑक्यूपेंसी 54% जबकि तेलुगु में 30% रही. ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा होगा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी करुप्पु एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा है. ट्रेलर में एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है जहां भ्रष्ट वकील गरीबों का शोषण करते हैं. जब सवाल उठता है कि इन बेबस लोगों की रक्षा कौन करेगा, तो न्याय के देवता करुप्पुसामी मानव रूप में आकर अपने लोगों की रक्षा करते हैं और बैलेंस बहाल करते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा फिल्म में इंद्रांस, नैटी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. आरजे बालाजी ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसमें विलेन का किरदार भी निभाया है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर साई अभ्यंकर ने तैयार किया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘करुप्पु’ के शुक्रवार को रिलीज होते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी शुरुआती प्रतिक्रियाएं शेयर कीं और सूर्या की एक्टिंग व आरजे बालाजी के निर्देशन की तारीफ की. लोगों ने लिखा कि उन्हें सूर्या का करुप्पुसामी में ट्रांसफॉर्मेशन बहुत पसंद आया और फिल्म को ‘पैसा वसूल ब्लॉकबस्टर’ बताया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

कई रिव्यू में कहा गया कि फिल्म का पहला हाफ दर्शकों को बांधे रखता है और ‘कमर्शियल’ दूसरा हाफ एक शानदार क्लाइमेक्स तक ले जाता है. कुछ रिव्यू में यह भी कहा गया कि तृषा कृष्णन ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है और साई अभ्यंकर का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म को और ऊंचा ले जाता है. कुछ रिव्यू में करुप्पु को ‘एक्शन, आत्मा और दमदार कहानी का परफेक्ट मिश्रण’ बताया गया है. लोगों ने कहा कि यह फिल्म एक ‘एक्सपीरियंस’ है जिसे थिएटर में सूर्या के ‘गॉड मोड’ में जरूर देखना चाहिए. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj