Entertainment

The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी की ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पहले दिन जबरदस्त कमाई के साथ बनी 2026 की टॉप 3 ओपनर फिल्म

Last Updated:September 25, 2026, 07:18 IST

The Paradise Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बंपर कमाई का तूफान आ गया है. मोस्टअवेटेज फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने अपने पहले ही दिन टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए शानदार शुरुआत की है. नानी की 'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पहले दिन बनी 2026 की टॉप 3 ओपनरZoomफिल्म ‘द पैराडाइज’ डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की एक्शन एंटरटेनर है.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार नानी की मचअवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था और अब शुरुआती आंकड़े भी इसी तरफ इशारा कर रहे हैं. खास बात ये है कि नानी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ऐसी कमाई की है, जिसने इसे सीधे 2026 की बड़ी तेलुगु ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में पहुंचा दिया है.

फिल्म की कमाई में तेलुगु वर्जन का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जबकि हिंदी और तमिल में भी दर्शकों की मौजूदगी देखने को मिली. पहले दिन के आंकड़ों के सामने आते ही फिल्म की तुलना साल की बड़ी ओपनर्स से होने लगी है.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 34.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. अगर इसमें प्री-रिलीज/पेज्ड प्रीव्यू या कुल जोड़ शामिल करें, तो फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस धमाकेदार आंकड़े के साथ ही ‘द पैराडाइज’ साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी तेलुगु ओपनर फिल्म बन गई है.

पहले दिन 198.7% की जबरदस्त ग्रोथ

‘द पैराडाइज’ की कमाई की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने अपने पिछले दिन यानी प्री-रिलीज के नेट कलेक्शन 11.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 198.7% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है. इस हिसाब से फिल्म ने अब तक

इंडिया ग्रॉस कलेक्शन – 54.90 करोड़ रुपये
ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन- 20.00 करोड़ रुपये
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 74.90 करोड़ रुपये

दुनियाभर में 74.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करके इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि घरेलू बाजार के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी इसका जलवा कायम है.

तेलुगु वर्जन ने मारी बाजीफिल्म को देशभर में कुल 9,732 शो मिले, जिसमें सबसे ज्यादा कमाई और ऑक्यूपेंसी तेलुगु भाषा से देखने को मिली. तेलुगु में 62.9% की भारी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दर्शकों के बीच फिल्म के जबरदस्त क्रेज को दिखा रही है.
भाषाभारत नेट कलेक्शनऑक्यूपेंसीशो की संख्यातेलुगु₹31.30 करोड़62.9%6,203हिंदी₹2.25 करोड़24.0%2,632तमिल₹1.10 करोड़30.0%897

2026 की टॉप 5 सबसे बड़ी तेलुगु ओपनिंग फिल्में‘द पैराडाइज’ ने ₹46.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 2026 में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तेलुगु फिल्मों की सूची में ‘पेद्दी’ और ‘द राजा साब’ के बाद ‘द पैराडाइज’ तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है:

पेद्दी : ₹69.5 करोड़
द राजा साब: ₹62.9 करोड़
द पैराडाइज: ₹46.25 करोड़
मना शंकर वरा प्रसाद गारु : ₹41.6 करोड़
उस्ताद भगत सिंह : ₹34.75 करोड़

वीकेंड पर और बड़े धमाके की उम्मीद

तेलुगु बेल्ट में 62.9% की मजबूत ऑक्यूपेंसी और ओवरसीज में 20 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत के बाद ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘द पैराडाइज’ वीकेंड पर कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. हिंदी और तमिल बाजारों में भी माउथ-पब्लिसिटी के दम पर कलेक्शन बढ़ने की पूरी संभावना है.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 25, 2026, 07:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj