Entertainment

गोविंदा क्यों कोमल के साथ पहुंचे बप्पा के दरबार? उठे सवाल तो तोड़ी चुप्पी, ‘मुझे बदनाम करने की सोची-समझी साजिश’

Last Updated:September 25, 2026, 06:30 IST


Govinda Breaks Silence on Lalbaugcha Raja Visit with Co Star komal Rani Swarnkar: गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लालबागचा राजा के दरबार में साथ मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं तो चर्चाएं उनकी फिल्म से निकलकर निजी जिंदगी तक पहुंच गईं. खास बात ये रही कि गोविंदा के पहुंचने से कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी बप्पा के दर्शन कर चुकी थीं. आखिर माजरा क्या है? गोविंदा ने अब खुद चुप्पी तोड़ी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि बप्पा के दरबार में कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी एक खास मौजूदगी है. मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा के साथ उनकी को-स्टार कोमल नजर आईं. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. मजेदार बात तो ये है कि गोविंदा के दर्शन करने से कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी सुनीता भी लालबागचा राजा के दरबार में अकेले पहुंची थी. इसके बाद एक बार फिर गोविंदा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई. आखिर गोविंदा क्यों कोमल के साथ बप्पा के दरबार पहुंचे? मामला बढ़ा तो गोविंदा ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी.

गोविंदा का लालबागचा राजा के दरबार में अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. 22 सितंबर को दोनों मुंबई के मशहूर गणपति पंडाल पहुंचे और पूजा-अर्चना की. गोविंदा ने बप्पा के दर्शन के साथ अंतिम आरती में भी हिस्सा लिया. दोनों को साथ देख एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप पर बातें बननी शुरु हुईं तो चीची सामने आए और इस मामले पर सफाई दी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि उनका लालबागचा राजा जाना पूरी तरह अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ के लिए आशीर्वाद लेने से जुड़ा था. उन्होंने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि वह पहले करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ मंदिर जा चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि ऐसे मौकों का मेरी फिल्मों के लिए अच्छा असर रहा है. गोविंदा ने कहा कि वह लंबे समय बाद दोबारा काम शुरू कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए प्रार्थना की. फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1

Add as Preferred Source on Google

को-एक्ट्रेस कोमल के साथ उनकी मौजूदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर गोविंदा ने काफी कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चीजें ‘बहुत रणनीतिक तरीके से प्लान’ की जा रही हैं. गोविंदा ने कहा कि इसका मकसद उन्हें परिवार से दूर करना और समाज में उनकी छवि खराब करना है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काम पर ध्यान दिया और लगातार काम करते रहे.

गोविंदा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है. जिससे चीची काफी नाराज हैं. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि यह किसी के लिए भी मनोरंजन का विषय नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘यह किसी के लिए चर्चा का विषय नहीं है… भले ही कोई अफेयर ही क्यों न हो. मैं काम कर रहा हूं और एक पेशेवर रिश्ता बनाए हुए हूं.’ फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1

आपको बता दें कि लालबागचा राजा के दर्शन से पहले घर में भी गणेश चतुर्थी के जश्न मनाया था. लेकिन इस जश्न में उनकी पत्नी उनके साथ नहीं दिखाई दी थी. गोविंदा ने अमेरिका से लौटने के बाद गणेश चतुर्थी अपनी बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ घर पर गणपति दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा फिल्म ‘रूपा’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वहीं, उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ (Hero Ki Horrorin) 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सुनीता आहूजा, नितांशी गोयल, जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 25, 2026, 06:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj