Rajasthan

MNIT जयपुर का अनोखा एंटी-शॉक डिवाइस

Last Updated:May 16, 2026, 09:44 IST

Jaipur: जयपुर के MNIT कैंपस के इंजीनियर नारायण थापा ने एक अनोखा स्मार्ट इलेक्ट्रिक डिवाइस बनाया है, जो गीजर, वॉशिंग मशीन और वाटर मोटर जैसी मशीनों से करंट लगने के खतरे को खत्म करता है. यह डिवाइस बिजली मीटर के साथ इंस्टॉल होता है और मिली सेकंड्स में फॉल्ट पकड़कर बिजली सप्लाई बंद कर देता है. इसकी कीमत 22 हजार रुपये है और यह 5.5 KVA से 500 KVA क्षमता में सिर्फ MNIT कैंपस में ही उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट

Jaipur: जयपुर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आए दिन स्टूडेंट्स और प्रोफेसर लगातार आम जीवन से जुड़ी बेहतरीन टेक्नोलॉजी के स्मार्ट डिवाइस और मशीनें तैयार करते रहते हैं, जिनकी बाजारों में भी खूब डिमांड रहती है. खासतौर पर ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर काम किया जा रहा है, जिनका उपयोग घरों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक बड़े पैमाने पर होता है. इसी कड़ी में जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) परिसर से एक बड़ी कामयाबी सामने आई है. यहाँ स्टूडेंट्स के स्टार्टअप और इनोवेशन से जुड़ी न्यूट्रावोल्ट कंपनी के जयपुर के इंजीनियर नारायण थापा ने एक ऐसा अनोखा इलेक्ट्रिक स्मार्ट डिवाइस तैयार किया है, जो सामान्य रूप से घरों और फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों से लगने वाले करंट को पूरी तरह रोक देता है.

यह डिवाइस घरों और इंडस्ट्री वर्क में उपयोग होने वाली मशीनें जैसे गीजर, वॉशिंग मशीन या पानी की मोटर में करंट आने पर तुरंत और ऑटोमेटिक सुरक्षा प्रदान करता है. लोकल-18 ने MNIT जयपुर के इंजीनियर नारायण थापा से इस खास इलेक्ट्रिक स्मार्ट डिवाइस के बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए इस इलेक्ट्रिक स्मार्ट डिवाइस को ‘इलेक्ट्रिक शॉक मशीन’ कह सकते हैं, जिसे सामान्य रूप से लोग किसी भी जगह आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं. यह घर, ऑफिस और इंडस्ट्रीज में उपयोग होने वाली सभी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में करंट लगने के खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर देता है. इस डिवाइस को बिजली के मेन मीटर के साथ में इंस्टॉल किया जा सकता है, जिसके बाद यह पूरे परिसर के लिए एक परफेक्ट इलेक्ट्रिक सेफ्टी कवच के रूप में काम करता है.

मिली सेकंड्स में फॉल्ट पकड़कर बंद कर देता है बिजली सप्लाईनारायण थापा बताते हैं कि आमतौर पर आए दिन ऐसी दर्दनाक घटनाएं सामने आती हैं जिसमें प्रेस, वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज, गीजर या फिर किसी अन्य मशीन से लोगों को करंट लग जाता है. खासतौर पर वे मशीनें जो पानी के साथ संपर्क में रहकर चलती हैं, उनमें रिस्क सबसे ज्यादा होता है. इस डिवाइस को इस तरह एडवांस डिजाइन किया गया है कि यह मिली सेकंड्स में फॉल्ट को पकड़ लेता है और तुरंत बिजली की सप्लाई को पूरी तरह बंद कर देता है. इससे व्यक्ति को करंट का झटका लगने का खतरा बिल्कुल नहीं रहता. थापा का कहना है कि यह डिवाइस शॉक को कंट्रोल करने के साथ-साथ कीमती मशीनों को भी सुरक्षित रखता है, जिससे करंट फैलने की स्थिति में कम से कम नुकसान होता है. दिखने में यह मशीन पुराने समय के टीवी स्टेबलाइजर की तरह एक छोटे बॉक्स के रूप में है, जिसे आसानी से दीवार पर टांगा या इंस्टॉल किया जा सकता है.

22 हजार है कीमत, फिलहाल सिर्फ MNIT कैंपस में उपलब्धलोकल-18 से बात करते हुए इंजीनियर थापा ने बताया कि यह स्मार्ट इलेक्ट्रिकल डिवाइस 5.5 केवीए से लेकर 500 केवीए तक की अलग-अलग क्षमता में उपलब्ध है. इसे घरेलू उपयोग के साथ-साथ बड़ी औद्योगिक इकाइयों में भी लोड के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है. इस डिवाइस का आईपी (IP) भी उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड है. यह खास डिवाइस करंट के शॉक से बचाने के साथ-साथ ऊर्जा की कुशल बचत भी करता है और लंबे समय तक चलने में पूरी तरह सक्षम है. अगर इस स्मार्ट इलेक्ट्रिकल डिवाइस की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 22 हजार रुपए रखी गई है. लेकिन फिलहाल यह खुले बाजार या मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, सिर्फ MNIT कैंपस में अप्रूवल के बाद ही लोग इसे सीधे यहाँ से खरीद सकते हैं. थापा बताते हैं कि इस बॉक्सनुमा डिवाइस में अलग-अलग रंग के बटन लगे हैं, जो करंट के शॉक और वोल्टेज की स्थिति को दर्शाते हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj