‘इतने कैमरे तो आलिया भट्ट पर भी नहीं थे’, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं फरहाना भट्ट, वीडियो देख लोगों ने किया रिएक्ट

Last Updated:May 16, 2026, 12:23 IST
‘बिग बॉस 19’ की रनरअप फरहाना भट्ट का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के लिए रवाना हुईं फरहाना को देखने एयरपोर्ट पर पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ दिखाई दी.फराहाना के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कई यूजर्स मजेदार अंदाज में लिख रहे हैं कि “इतने कैमरे तो कान्स में आलिया भट्ट के लिए भी नहीं थे, जितने फरहाना के लिए हैं.” नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर..
एयरपोर्ट पर फरहाना भट्ट का जलवा (फोटो साभारः Instagram @hana_ki_biggest_fan7809)
नई दिल्ली:‘बिग बॉस 19’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली फरहाना भट्ट इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो में अपने बेबाक अंदाज और दमदार पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीतने वाली फरहाना अब जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं. लेकिन शो शुरू होने से पहले ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.
मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए इस वीडियो में फरहाना का स्टाइलिश अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के शूट पर जाने के लिए ही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं.इसी बीच कई सारे पैपराजी और फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया.वहीं फरहाना ने भी पेप्स को जमकर पोज दिया.
ऑल ब्लैक लुक में छाईं फरहानावायरल वीडियो में फरहाना भट्ट ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक लेदर ट्रेंच कोट के साथ बॉडीकॉन मिडी ड्रेस पहनी हुई थी. इसके साथ ब्लैक बूट्स और उनका कॉन्फिडेंट स्टाइल पूरे लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना रहा था. एयरपोर्ट पर एंट्री करते ही सभी कैमरे उनकी तरफ घूम गए. फरहाना भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथपैपराजी को पोज देती दिखाई दीं.
View this post on Instagram



