Entertainment

Neetu Singh Multi starrer Movies on OTT: ओटीटी पर मौजूद हैं नीतू सिंह की ये मल्टी-स्टारर फिल्में, ऋषि कपूर संग खूब जमी थी जोड़ी

Last Updated:May 16, 2026, 14:12 IST

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस नीतू सिंह ने अपने चुलबुले अंदाज और बेहतरीन अदाकारी से दशकों तक दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. कई मल्टी-स्टारर फिल्मों में उनकी मौजूदगी स्क्रीन पर एक अलग ही रौनक भर देती थी. ऋषि कपूर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने तो सफलता के नए कीर्तिमान रचे ही, लेकिन कई दूसरे सितारों के जमघट में भी नीतू ने अपने हुनर का जमकर जलवा बिखेरा है.

ख़बरें फटाफट

ओटीटी पर मौजूद हैं नीतू की ये मल्टी-स्टारर फिल्में, ऋषि कपूर संग खूब जमी जोड़ीZoomनीतू सिंह की 70 के दशक की कई मूवीज ओटीटी पर मौजूद हैं.

नई दिल्ली. नीतू सिंह बॉलीवुड की उन सदाबहार एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है. खासकर मल्टीस्टारर फिल्मों में उनकी मौजूदगी स्क्रीन पर एक अलग ही रौनक ले आती थी. ऋषि कपूर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तो सुपरहिट थी ही, लेकिन बड़े सितारों की भीड़ में भी वह अपनी अदाकारी से अपनी पहचान बनाना बखूबी जानती थीं.

नीतू सिंह की कई बेहतरीन मल्टी स्टारर फिल्मों पर अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इनमें से कई मूवीज में उनके दिवंगत पति और एक्टर ऋषि कपूर भी थे. इस लिस्ट में ‘दीवार’ से लेकर ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. जानिए आप इन मूवीज को किन-किन ओटीटी पर देख सकते हैं.

नीतू सिंह की बेहतरीन मल्टी स्टारर फिल्में
दीवार (1975)

यश चोपड़ा की ‘दीवार’ हिंदी सिनेमा की सबसे महान फिल्मों में से एक मानी जाती है. हालांकि यह फिल्म मुख्य रूप से अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन नीतू सिंह ने इसमें शशि कपूर की प्रेमिका के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. कह दूं तुम्हें’ जैसे सुपरहिट गाने में उनकी और शशि कपूर की केमिस्ट्री दर्शकों को आज भी बहुत पसंद आती है. अमेजन प्राइम वीडियो पर नीतू सिंह की दीवार मौजूद है.

नीतू सिंह और शशि कपूर.

कभी-कभी (1976)

यश चोपड़ा की इस क्लासिक रोमांटिक फिल्म में सितारों का जमघट था. अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर और वहीदा रहमान जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ नीतू सिंह ने नई पीढ़ी की एक मॉडर्न लड़की पिंकी का किरदार निभाया था. ऋषि कपूर के साथ उनका रोमांस और ‘तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती’ जैसे गाने आज भी उतने ही फ्रेश लगते हैं. यह फिल्म रिश्तों की उलझनों को खूबसूरती से दर्शाती है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

अमर अकबर एंथनी (1977)
यह बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक मल्टी-स्टारर फिल्म मानी जाती है. अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना जैसे दिग्गजों के बीच नीतू सिंह ने अपने अहम किरदार में अपनी एक अलग छाप छोड़ी. ऋषि कपूर के साथ उनकी नोक-झोंक और ‘पर्दा है पर्दा’ जैसे गाने में उनकी मौजूदगी फिल्म को और भी दिलचस्प बनाती है. यह फिल्म पारिवारिक ड्रामे, एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

नीतू सिंह और ऋषि कपूर.

काला पत्थर (1979)

कोयले की खदानों पर आधारित इस गंभीर ड्रामा फिल्म में नीतू सिंह चूड़ी बेचने वाली लड़की धन्नो के किरदार में नजर आई थीं. अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी फिल्म को थोड़ा हल्का और खुशनुमा बनाती है. खदान हादसे के तनाव के बीच उनका चुलबुलापन दर्शकों को काफी पसंद आया था. नीतू की यह मूवी नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

जुग जुग जीयो (2022)

लंबे ब्रेक के बाद नीतू सिंह ने इस मॉडर्न फैमिली ड्रामा फिल्म के साथ शानदार वापसी की. अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ इस मल्टी-स्टारर फिल्म में उन्होंने एक ऐसी मां और पत्नी का किरदार निभाया, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी में कठिन फैसले लेती है. उनकी मैच्योर एक्टिंग ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया. यह फिल्म आज के जमाने के रिश्तों और तलाक जैसे गंभीर मुद्दों को कॉमेडी के साथ पेश करती है. यह मूवी प्राइम वीडियो पर है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj