राजस्थान में फिर सजेगा ग्लैमर का महाकुंभ, ‘Miss Rajasthan’ के मंच पर टैलेंट और स्टाइल का होगा जबरदस्त मुकाबला

Last Updated:May 16, 2026, 12:36 IST
Miss Rajasthan 2026: राजस्थान में फैशन और ग्लैमर की दुनिया का सबसे चर्चित आयोजन ‘मिस राजस्थान’ ऑडिशन एक बार फिर शुरू होने जा रहा है. कल से शुरू होने वाले इस भव्य मंच पर प्रदेशभर से हजारों युवतियां अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और फैशन स्टाइल का प्रदर्शन करेंगी. इस प्रतियोगिता के जरिए कई लड़कियों को मॉडलिंग और मनोरंजन जगत में पहचान बनाने का मौका मिलता है. आयोजकों के अनुसार ऑडिशन में भाग लेने के लिए राजस्थान के अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहुंच रही हैं. मंच पर प्रतिभागियों की पर्सनालिटी, कम्युनिकेशन स्किल और रैंप वॉक जैसी कई क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाएगा.
ख़बरें फटाफट
मिस राजस्थान ऑडिशन का भव्य मंच
जयपुर: राजस्थान में लगातार फेशन जगत से जुड़ी ब्यूटी पेजेंट की प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहता हैं. जिसमें मिस ओशियन वर्ल्ड, मिस ओशियन, मिस यूनिवर्स राजस्थान, मिस टीजीपीसी और मिस ग्रैंड राजस्थान जैसे खास ब्यूटी कॉन्टेस्ट प्रतियोगिताए हैं, जो फेशन जगत में लड़िकयों को अपना नाम बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. इन सभी प्रतिभागियों में सबसे खास ‘मिस राजस्थान’ की प्रतियोगिता हैं जिसका हर साल लड़कियां सबके ज्यादा इंतजार करती हैं, ऐसे ही इस साल मिस राजस्थान के 28वें संस्करण के लिए फाइनल ऑडिशन 17 मई से शुरू होने जा रहे हैं.
‘मिस राजस्थान’ की प्रतियोगिता इस साल जयपुर में फ्यूजन ग्रुप के सहयोग से होने वाले इस इवेंट का आयोजन 200 फीट बायपास स्थित होटल प्राइम सफारी में सुबह 10 बजे से होगा. इस प्रतियोगिता में हर साल लगभग 5 हजार लड़िकयां राजस्थान के कौन-कौन से फेशन जगत की इस प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाने और मिस राजस्थान का ताज पहनने के लिए ऑडिशन देने पहुंचती हैं और आखिरी में किसी एक प्रतिभाशाली गर्ल्स के सिर मिस राजस्थान का ताज सजता हैं.
17 से 27 वर्ष की लड़कियां दे सकती हैं ऑडिशन हर साल की तरह इस साल भी मिस राजस्थान की इस प्रतियोगिता के लिए राजस्थान ओरिजिन की 17 से 27 वर्ष की गर्ल्स हिस्सा ले सकती हैं. मिस राजस्थान की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कुछ खास एलिजिबिलिटी भी आवश्यक रूप से जरूरी हैं, जैसे प्रतियोगिता में ऑडिशन में हिस्सा लेने वाली लड़कियों की मिनिमम हाइट 5.3 फीट होनी चाहिए. साथ ही ऑडिशन के लिए ऑनलाइन और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हैं. इस मिस राजस्थान की इस प्रतियोगिता में उन मॉडल्स को भी मौका मिलेगा जो मॉडल्स पहले ऑडिशन में हिस्सा नहीं ले पाई थी, उन लड़कियों के लिए यह आखिरी मौका होगा. प्रतियोगिता में फर्स्ट ऑडिशन के बाद लगातार मॉडल्स को एक महिने तक ग्रूमिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी.
टॉप-100 गर्ल्स को इंटरव्यू राउंड में मिलेगी जगह मिस राजस्थान की इस प्रतियोगिता में लगभग 1800 से 2200 प्रतिभागी ऑडिशन में किस्मत आजमाती हैं. ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों में से 100 युवतियों को इंटरव्यू राउंड के लिए चुना जाएगा. इन टॉप-100 लड़िकयों में से टॉप 28 को फाइनलिस्ट की रूप में चुना जाएगा. टॉप 28 गर्ल्स को खासतौर पर ग्रूमिंग की ट्रेनिंग के दौरान पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, रैंप वॉक, फिटनेस और कैमरा फेसिंग जैसी कई महत्वपूर्ण चीजों की ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि प्रतिभागी नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर सकें.
मिस राजस्थान का यह प्लेटफॉर्म राजस्थान में वर्षों से प्रतिभागियों को राज्य स्तर से आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है. साथ ही प्रतिभागियों को मॉडलिंग के साथ म्यूजिक वीडियो, एड फिल्म्स, टीवी सीरियल्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म और बॉलीवुड फिल्मों में भी अवसर भी मिलते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



