Rajasthan

Alwar News | सरिस्का में 52 बाघों से बढ़ा रोमांच, लगातार टाइगर साइटिंग से बढ़ रहे पर्यटक

Last Updated:May 16, 2026, 12:42 IST

Best Picnic Spot In Alwar: अलवर का सरिस्का टाइगर रिजर्व इन दिनों लगातार टाइगर साइटिंग की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र बना हुआ है. यहां बाघों की संख्या 52 तक पहुंच चुकी है और सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ नजदीक से दिखाई दे रहे हैं. बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब नए सफारी रूट शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है.

Alwar News: अलवर जिले का सरिस्का टाइगर रिजर्व दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के पर्यटकों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है. यहां लगातार हो रही टाइगर साइटिंग लोगों को खासा आकर्षित कर रही है. इन दिनों जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को नजदीक से बाघ दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनका रोमांच और बढ़ गया है. टाइगर की शानदार मूवमेंट और प्राकृतिक खूबसूरती के चलते सरिस्का में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

मिली जानकारी के अनुसार अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व में अब बाघों की संख्या 50 के पार पहुंच चुकी है. वर्तमान में यहां 52 बाघ, बाघिन और शावक मौजूद हैं. यह संख्या सरिस्का के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा मानी जा रही है. कई बार बाघिन अपने शावकों के साथ सफारी ट्रैक पर नजर आती है, जिसे देखकर पर्यटक काफी उत्साहित हो जाते हैं.

अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही टाइगर साइटिंग के कारण सरिस्का में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से सरिस्का टाइगर रिजर्व अब एनसीआर क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है.

सफारी एरिया बढ़ाने की तैयारी

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सरिस्का टाइगर रिजर्व का करीब 6.07 प्रतिशत क्षेत्र सफारी के लिए खुला हुआ है. यहां सफारी तीन जोन में संचालित होती है. इसमें सरिस्का का मेन जोन, टहला, बारा लिवारी और बफर जोन का अंधेरी ट्रैक शामिल है.

उन्होंने बताया कि रणथंभौर की तुलना में सरिस्का का काफी कम क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुला है. रणथंभौर में जोन 6 से 10 तक सफारी के लिए खुले हुए हैं, जबकि सरिस्का में घना जंगल होने के कारण कई जगहों पर टाइगर साइटिंग के अवसर कम हो जाते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बाघ संरक्षण योजना के तहत कुछ नए रूट बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. जैसे ही भारत सरकार से अनुमति मिलेगी, वैसे ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj