Rajasthan

सड़क नहीं, सिर्फ मिट्टी और गड्ढे, भीलवाड़ा में स्मार्ट सिटी फेल, लोग बोले- जी रहे गांव जैसी जिंदगी

Last Updated:May 16, 2026, 18:39 IST

Bhilwara Ground Report: भीलवाड़ा शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच राधे नगर कॉलोनी के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं. कॉलोनी में सड़क और नाली नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जगह-जगह मिट्टी, गड्ढे और कीचड़ के कारण बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. खराब रास्तों के कारण वाहन चालक भी कॉलोनी में आने से बचते हैं.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा शहर को स्मार्ट और विकसित बनाने के दावे अक्सर किए जाते हैं, लेकिन इन दावों की हकीकत शहर के कुछ इलाकों में साफ नजर आती है. शहर की राधे नगर कॉलोनी आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है. यहां की सड़कों की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो किसी गांव के कच्चे रास्ते हों. कॉलोनी में पक्की सड़क तो दूर, जगह-जगह सिर्फ मिट्टी और गड्ढे ही नजर आते हैं. बारिश के समय स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है.

वैसे तो भीलवाड़ा में शहरी विकास की कई बातें की जाती हैं, लेकिन शहर में एक इलाका ऐसा भी है जो गांव जैसे हालात पर आंसू बहा रहा है. भीलवाड़ा शहर की राधे नगर कॉलोनी में एक या दो नहीं, बल्कि पूरी कॉलोनी की सड़कें ऐसी हैं जो गांव जैसे हालात बयां करती हैं. यहां सड़क के नाम पर सिर्फ मिट्टी दिखाई देती है. स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब भी निवासी समाधान का इंतजार कर रहे हैं.

कई वर्ष से सड़क और नाली की झेल रहे हैं समस्या

स्थानीय निवासी राजू वर्मा ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस समस्या को झेल रहे हैं. यहां सड़क और नाली नहीं होने की वजह से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं. बारिश के समय हालात और खराब हो जाते हैं. नाली का पानी घरों में घुस जाता है और नालियां नहीं होने के कारण जंगली जीव-जंतु भी घरों तक पहुंच जाते हैं. उन्होंने कई शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ. बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता खतरनाक बन चुका है.

कीचड़ और धूल की वजह से साफ-सफाई बनाए रखना मुश्किल

वहीं कॉलोनी के निवासी लोकेंद्र छीपा ने बताया कि घर के बाहर कीचड़ और धूल की वजह से साफ-सफाई बनाए रखना मुश्किल हो गया है. बरसात में पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है और गर्मी में धूल उड़ती रहती है. घर के अंदर तक गंदगी पहुंच जाती है. कई बार ऐसा लगता है कि वे शहर में नहीं, बल्कि किसी दूरदराज गांव में रह रहे हैं. सड़क खराब होने के कारण ऑटो और अन्य वाहन भी कॉलोनी में आने से कतराते हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj