Entertainment

‘सोते शेर को नहीं जगाना चाहिए, अगर शेरनी मां है तो भगवान बचाए’, रवि मोहन के बयान पर आरती रवि का पहला रिएक्शन

Last Updated:May 17, 2026, 15:50 IST

तमिल स्टार रवि मोहन ने वादा किया है कि वह अपनी पत्नी आरती रवि से तलाक होने तक एक्टिंग नहीं करेंगे.उन्होंने कई और दावे भी किए. इसी बीच आरती ने अपने बच्चों और सम्मान की रक्षा के लिए इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. उनका यह पोस्ट वायरल हो रहा है.

रवि मोहन ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अपने चल रहे तलाक के मामले पर बात की और ऐलान किया कि जब तक उनकी पत्नी आरती रवि से तलाक फाइनल नहीं हो जाता, वह एक्टिंग नहीं करेंगे. अब, उनकी पत्नी आरती रवि ने चुप्पी तोड़ी है. आरती ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि कभी सोते हुए शेर को जगाना नहीं चाहिए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aarti.ravi)

आरती रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “कभी भी सोते हुए शेर को मत जगाओ. भगवान बचाए अगर वह शेरनी मां हो. मेरी गरिमापूर्ण चुप्पी को कभी कमजोरी न समझें और न ही इसका गलत फायदा उठाएं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aarti.ravi)

आरती रवि ने आगे लिखा, “अगर जरूरत पड़ी, तो अपने बच्चों और अपनी इज्जत की रक्षा के लिए मैं अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर दुनिया के सामने सच रखूंगी. क्योंकि सच हमेशा जीतता है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aarti.ravi)

Add as Preferred Source on Google

उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट मिला. खुशबू सुंदर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कभी भी मां से पंगा मत लो. और तुम तो अपने बच्चों के साथ शेरनी हो. तुम्हें और ताकत मिले, मेरी जान.” आरती रवि की यह चेतावनी रवि मोहन के प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद आई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aarti.ravi)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने कहा कि वह “अनावश्यक अपमान” सह रहे हैं. उन्होंने कहा, “अब बहुत हो गया. मैं अब तक चुप था, लेकिन अब वक्त आ गया है. लोग सोचते हैं कि रवि मोहन यानी जयम रवि बहुत सॉफ्ट हैं. मैं अब तक ऐसा था, लेकिन अब नहीं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aarti.ravi)

तमिल कहावत ‘साधु मिरांदा काडु कोल्लाधु’ (शांत स्वभाव वाले व्यक्ति का गुस्सा सहना मुश्किल होता है) का जिक्र करते हुए रवि मोहन ने आंसुओं के साथ कहा, “जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता, मैं एक्टिंग नहीं करूंगा. जब भी मेरा तलाक हो जाएगा, मेरी जिंदगी फिर से सामान्य हो जाएगी… जब भी यह साइबर बुलिंग बंद होगी, मैं वापस लौटूंगा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aarti.ravi)

रवि मोहन और आरती रवि अपने तलाक के मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं, जो अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा और विवादित मुद्दा बन गया है. रवि मोहन ने करीब 15 साल की शादी के बाद आरती से अलग होने का ऐलान किया था. बताया जा रहा है कि उनका तलाक का मामला चेन्नई हाई कोर्ट में चल रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aarti.ravi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj