7540mAh बैटरी के साथ आज लॉन्च होगा Redmi Turbo 5, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आज एक नया और दमदार फोन एंट्री करने जा रहा है. शाओमी के सब-ब्रांड Redmi की नई Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 आज भारत में लॉन्च होगा. कंपनी ने लॉन्च इवेंट का आयोजन दोपहर 12 बजे किया है, जिसे Redmi India के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा.
Redmi Turbo 5 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और अब यह भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया जा रहा है. लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह फोन बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ आ सकता है.
Redmi Turbo 5 के संभावित फीचर्स
Redmi Turbo 5 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K फ्लूइड डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हो चुकी है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट भी दिया जाएगा. चीन में लॉन्च किए गए मॉडल में 6.59 इंच की स्क्रीन दी गई थी, इसलिए भारतीय वेरिएंट में भी इसी साइज़ का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा. यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान शानदार अनुभव देने का दावा करता है. फोन में 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है.
7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
Redmi Turbo 5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh बैटरी हो सकती है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. इसके अलावा फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा.
कैमरा और डिजाइनफोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS और EIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद रहेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.
फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा.
कितनी होगी कीमतहालांकि कंपनी ने अभी तक भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चीन में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 30,000 रुपये के आसपास रखी गई थी. ऐसे में भारत में भी इसकी कीमत इसी रेंज में रहने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.



