Business

5 साल से मिल रहा 18.5 फीसदी रिटर्न, 10000 की एसआईपी से बन गए 1 करोड़ रुपये, पैसा छापने की मशीन हैं ये स्‍कीम्‍स

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में भले ही भारी उतार-चढ़ाव बना रहे, लेकिन म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीमें ज्‍यादातर इससे अछूती रहती हैं. लंबे समय तक अगर एसआईपी में निवेश किया जाए तो इससे बेहतर रिटर्न मिलता है. एकमुश्‍त पैसे लगाने वालों को भी ऐसी इक्विटी स्‍कीमों से अच्‍छा-खासा रिटर्न मिल जाता है. अगर आप भी ऐसे ही विकल्‍पों की तलाश में हैं तो आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की पांच ऐसी इक्विटी स्कीमें बेहतर साबित हो सकती हैं. इन योजनाओं ने बीते 15 सालों में 18.5 फीसदी तक सालाना का रिटर्न दिया है.

इक्विटी में निवेश की बात करें तो इस क्षेत्र में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड एक बड़ा नाम है. इससे उन निवेशकों को फ़ायदा हुआ है जो बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेश में बने रहे. ICICI प्रूडेंशियल मिडकैप फंड का एयूएम 7,789 करोड़ रुपये है. यह स्कीम ऐसी मिड-साइज कंपनियों में निवेश करती है जिनमें भविष्य की मार्केट लीडर बनने की क्षमता होती है. सेबी के वर्गीकरण के अनुसार, मिड-कैप कंपनियां वे होती हैं जो मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर 101वें से 250वें स्थान पर आती हैं.

5 और 10 हजार की एसआईपी से कितना रिटर्नICICI प्रूडेंशियल मिडकैप फंड ने 15 साल में 18.50% की दर से रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि अगर किसी ने 5 हजार रुपये की एसआईपी शुरू की होती तो उसका निवेश बढ़कर 48.41 लाख रुपये हो जाता. इस दौरान निवेश की गई राशि महज 9 लाख रुपये रही, जबकि रिटर्न के रूप में करीब 39 लाख रुपये मिले हैं. इसी तरह, 10 हजार रुपये की एसआईपी शुरू करने वाले का कुल रिटर्न बढ़कर 15 साल में 96.83 लाख रुपये पहुंच गया है. हालांकि, इस दौरान निवेश की गई राशि महज 18 लाख रुपये थी.

इस स्‍कीम ने दिया 16 फीसदी से ज्‍यादा रिटर्न58,954 करोड़ रुपये के AUM के साथ ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड ‘वैल्यू इन्वेस्टिंग’ का तरीका अपनाता है. यह उन कंपनियों में निवेश के मौके तलाशता है जिनकी कीमत उनकी असल कीमत (इंट्रिन्सिक वैल्यू) के मुकाबले कम लगती है. इस रणनीति का मकसद ऐसे मजबूत फंडामेंटल वाले बिजनेस की पहचान करना है जिन्हें शायद मार्केट ने कुछ समय के लिए नजरअंदाज कर दिया हो. इस फंड ने 15 साल में 16.44% का CAGR रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि 15 साल में 5,000 की SIP बढ़कर लगभग 39.14 लाख रुपये हो गई है, जबकि 10,000 की मासिक SIP से लगभग 78.28 लाख जमा हो गए.

5 हजार की एसआईपी से बने 36 लाख रुपये17,675.80 करोड़ के AUM के साथ ICICI प्रूडेंशियल मल्टीकैप फंड लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करता है, जिससे निवेशकों को इक्विटी मार्केट के कई सेगमेंट में एकसाथ निवेश का मौका मिलता है. फंड ने 15 साल में 15.65% का CAGR रिटर्न दिया है. इन 15 साल में हर महीने 5,000 की SIP की रकम बढ़कर 36.12 लाख और 10,000 की SIP की रकम 72.25 लाख हो गई है.

लार्ज एंड मिड कैप फंड ने भी बनाए पैसे30,147 करोड़ के AUM के साथ ICICI प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड स्थापित लार्ज-कैप कंपनियों और उभरते मिड-कैप व्यवसायों के मिश्रण में निवेश करता है. इस फंड ने 15 साल में 15.36% का CAGR रिटर्न दिया है. इन 15 सालों में 5,000 की SIP की रकम बढ़कर 35.08 लाख रुपये हो गई है, जबकि 10,000 की मासिक SIP से लगभग 70.17 लाख रुपये जमा हो गए हैं

अच्‍छा पैसा दिलाती है फोकस्ड इक्विटी फंडICICI प्रूडेंशियल फोकस्ड इक्विटी फंड का एयूएम 16,147 करोड़ रुपये है. यह अलग-अलग सेक्टर और मार्केट कैपिटलाइजेशन में मज़बूत भरोसे वाले आइडियाज का एक केंद्रित पोर्टफोलियो बनाए रखता है. इसने 15 साल में लगभग 15% का CAGR रिटर्न दिया है. 5,000 की मासिक SIP की रकम 15 साल में 32.81 लाख और 10,000 की मंथली SIP लगभग 65.62 लाख बन गई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj