India A vs Afghanistan A Live Score: वैभव सूर्यवंशी के लिए करो या मरो का मैच, झगड़े के बाद खेलेंगे मुकाबला, दांव पर फाइनल का टिकट

होमखेलक्रिकेट
Live: वैभव सूर्यवंशी के लिए करो या मरो का मैच, झगड़े के बाद खेलेंगे मुकाबला
Last Updated:June 17, 2026, 07:19 IST
India A vs Afghanistan A Live score Tri Nation A Series: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में बने रहने के लिए अब से कुछ देर बाद करो या मरो के मुकाबले में इंडिया ए टीम खेलने उतरेगी. श्रीलंका ए से मिली पिछले …और पढ़ें
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला
India A vs Afghanistan A live score Tri Nation A Series: तिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रही इंडिया ए के लिए अब से कुछ देर बाद शुरु होने वाला मैच करो या मरो का है. अफगानिस्तान ए से मिली पहली हार का बदला लेने टीम इस मुकाबले में उतरेगी. फाइनल में पहुंचने के लिए जीत जरूरी है. श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद टीम को झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी पिछले तीन मैच में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. इस अहम मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
इंडिया ए की संभावित प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर।
India A vs Afghanistan A live Score: झगड़े के बाद उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
पिछले मैच की कड़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी इंडिया ए की टीम. श्रीलंका ए के खिलाफ टीम को सुपर ओवर में हार मिली थी. इसके बाद मेजबान टीम के खिलाड़ियों के बर्ताव की वजह से मामला झगड़े तक पहुंच गया था. वैभव सूर्यवंशी ने विरोधी टीम के खिलाड़ी को धक्का तक दे दिया था. इसके बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी. अब वैभव अपने बल्ले से जवाब देकर आलोचकों का मुंह बंद करवाना चाहेंगे.
India A vs Afghanistan A live Score: इंडिया ए के लिए करो या मरो का मुकाबला
नमस्कार, श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए के खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. अफगानिस्तान ए के खिलाफ तिलक वर्मा की टीम आज करो या मरो का मुकाबला खेलेगी. फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है. भारत को पिछले मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था.
Location :
New Delhi,Delhi



