Business

निवेशकों के दोनों हाथ में लड्डू! सोना-चांदी हजारों रुपये सस्‍ते और शेयरों से लाखों करोड़ की कमाई, जहां मर्जी लगाओ पैसा

Last Updated:June 18, 2026, 09:44 IST

Investment Option : निवेशकों के पास अभी पैसे लगाने के तमाम ऑप्‍शन हैं. पिछले 4 सत्रा से शेयर बाजार में तेजी दिख रही है तो सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. दोनों ही कीमती धातुओं के भाव करीब 5 हजार रुपये टूट गए हैं. इस बीच शेयर बाजार में निवेशकों की पूंजी 4 सत्र के दौरान 22 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है.निवेशकों के दोनों हाथ में लड्डू! सोने-चांदी और शेयर, सभी में दिख रहा मुनाफाZoomशेयर बाजार में पिछले 4 सत्र में 22 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है.

नई दिल्‍ली. निवेशकों के दोनों हाथ में अभी लड्डू है. एक तरफ तो सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है तो दूसरी ओर शेयर बाजार में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है. पिछले 5 सत्र से शेयर बाजार में तेजी दिख रही है, जिससे निवेशकों की पूंजी में लाखों करोड़ रुपये का इजाफा भी हो चुका है और बीएसई पर लिस्‍टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुका है. इधर, राजधानी दिल्‍ली के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भी हजारों रुपये की गिरावट एक ही दिन में देखी जा रही है. ऐसे में निवेशकों के पास सोने, चांदी और शेयर तीनों ही विकल्‍पों में निवेश का आज अच्‍छा मौका है.

सबसे पहले बात करते हैं सोने और चांदी की. राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 4,800 रुपये गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं, जबकि चांदी की कीमत में 5,300 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. मजबूत रुपये और कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने कीमती धातुओं से दूरी बनाए रखी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,800 रुपये टूटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई. पिछले सत्र में यह 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

चांदी की कीमतों में भी गिरावटचांदी में भी भारी गिरावट आई और यह 5,300 रुपये टूटकर 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई. मंगलवार को चांदी 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि घरेलू मांग लगातार दूसरे दिन कमजोर रही, क्योंकि मजबूत शेयर बाजार के बीच निवेशक बेहतर लाभ की तलाश में थे और उनका रुख बाजार की तरफ ज्‍यादा दिखा. इससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव रहा और दोनों ही धातुओं के दाम एक ही दिन में करीब 5 हजार रुपये टूट गए.

क्‍यों आई सोने और चांदी में गिरावटएचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट इसलिए आई, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति फैसले सहित कई महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक कार्यक्रमों से पहले सतर्क रुख अपनाया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,327.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.18 फीसदी गिरकर 69.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के मौद्रिक नीति फैसले से पहले हाजिर सोना में स्थिरता देखी जा रही है.

शेयर बाजार से बंपर कमाईईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी तेजी बनी रही. बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 22.78 लाख करोड़ रुपये बढ़कर एक बार फिर पांच लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 347.14 अंक यानी 0.45 फीसदी बढ़कर 77,155.62 अंक पर बंद हुआ. बाजार में पिछले 4 सत्रों में सेंसेक्स कुल 3,323.07 अंक यानी 4.50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कर चुका है. इस दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 22.78 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4,75,12,374.27 करोड़ रुपये (करीब 5.03 लाख करोड़ डॉलर) हो गया. मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.20 फीसदी चढ़ा तो छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप में 0.31 फीसदी की तेजी रही.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj