Shafali Verma Record: शेफाली वर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन, वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रच दिया इतिहास

होमखेलक्रिकेट
शेफाली वर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Last Updated:June 18, 2026, 09:25 IST
ICC Women’s T20 World cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ दमदार जीत हासिल की. नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने बेहतरीन ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया.शेफाली वर्मा ने टी20 विश्व कप बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा वर्मा के दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में बैक टू बैक दूसरी जीत दर्ज की है. टीम ने अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराया. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को अपने ओपनिंग मैच में रौंदा था. नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के लिए मंधाना ने बल्लेबाजी में 74 रनों की दमदार पारी खेली. मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया.
इस अर्धशतकीय पारी के अलावा शेफाली ने गेंदबाजी में भी कहर ढाया. गेंदबाजी में शेफाली ने 3.2 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट अपने किए. उससे पहले उन्होंने 38 गेंद में 55 रनों की पारी खेली थी. इसके साथ ही शेफाली टी20 विश्व कप के एक मैच में फिफ्टी और तीन विकेट हासिल करने वाली दुनिया की सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. शेफाली से पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज ने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ किया था. मैथ्यूज ने मैच में 62 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए थे. उनके बाद साउथ अफ्रीका की सुने लूस ने 2020 में थाइलैंड के खिलाफ 61 बनाने के साथ 3 विकेट झटके थे.
टीम इंडिया ने बनाए थे मैच में 209 रन का स्कोर
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम की तरफ से मंधाना और शेफाली के अलावा बल्लेबाजी में ऋचा घोष ने 20 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 और दीप्ति शर्मा ने भी 10 रन बनाए. नीदरलैंड्स की तरफ से गेंदबाजी में कैरोलीन डी लैंग ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि मिर्थे वैन डेन राड, हीदर सीगर्स और आइरिस ज्विलिंग को भी एक-एक विकेट मिला.
नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
भारत के खिलाफ 209 रनों के जवाब में नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही. टीम की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तान बैबेट डी लीड ने 28 रनों की पारी खेली. इसके अलावा हीदर सीगर्स ने 21 रन और स्टेरे कालिस 18 रनों का योगदान दिया. इन तीन के अलावा नीदरलैंड्स की पूरी बैटिंग ऑर्डर कमजोर नजर आई. वहीं, गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा के 3 विकेट के अलावा श्री चारणी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. वहीं, नंदनी शर्मा ने 2 और दीप्ति के खाते में एक विकेट आया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



