पत्नी को था पति पर पड़ोसन से अफेयर का शक, साजिश रचकर उसकी बेटी को मार डाला

Last Updated:June 15, 2026, 17:45 IST
Jaipur News : पिंकसिटी जयपुर में तीन दिन पहले हुई पांच साल की मासूम बच्ची की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है. बच्ची को उसकी पड़ोसन ने ही मौत की घाट उतारा था. आरोपी महिला को शक था कि बच्ची की मां का उसके पति के साथ अफेयर है. लिहाजा वह उसे सबक सिखाना चाहती थी. उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह बच्ची की मां की रोते हुए देखना चाहती थी. पुलिस ने आरोपी महिला गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है.
जयपुर. राजधानी जयपुर में पति के साथ अफेयर के शक में एक महिला ने अपनी पड़ोसन को सबक सिखाने के लिए उसकी पांच साल की बेटी की गला घोंटा कर हत्या कर दी. पुलिस ने वारदात के महज तीन दिन के भीतर केस की तह पहुंचकर आरोपी महिला गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने जब मृतका के पिता ने आरोपी महिला से पूछा कि उसने बच्ची की हत्या क्यों की तो उसने बिना किसी पछतावे के कहा ‘मैं पड़ोसन की आंखों में आंसू देखना चाहती थी. उसे रोते हुए देखना चाहती थी’.
पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशान्त किरण ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया. प्रशांत किरण ने बताया कि हत्या की यह वारदात 13 जून को हरमाड़ा थाना इलाके में बैनाड़ में हुई थी. हत्या करने वाली महिला गुड़िया मासूम बच्ची की पड़ोसन है. वह क्राइम सीरियल देखती थी. उसने यूट्यूब पर हत्या के तरीके का वीडियो देखकर बच्ची हत्या की साजिश रची थी. गुड़िया को शक था कि उसके पति का पड़ोसन से अफेयर है. यह शक उसे खाए जा रहा था. बस इसी शक के चलते उसने पड़ोसन की बेटी को साजिशपूर्वक मौत के घाट उतार दिया.
सीसीटीवी कैमरे ने खोली गुड़िया की पोलडीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि शुक्रवार को घर के बाहर खेलते हुए बच्ची लापता हो गई थी. आरोपी महिला भी पड़ोसन यानी बच्ची की मां के साथ उसे खोजने साथ गई. मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसने इलाके में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले. उसमें सामने आया कि बच्ची आरोपी महिला के घर जाती नजर आ रही है लेकिन वापस लौटते हुए नहीं दिखी. इससे आरोपी महिला गुड़िया पर पुलिस और बच्ची के परिजनों का शक बढ़ गया. बाद में शक के आधार पर पुलिस आरोपी महिला गुड़िया के घर तलाश करने पहुंची तो वह आनाकानी करने लग गई.
बच्ची को मारकर शव को दीवान में छिपा दियाइससे पुलिस का शक और गहरा गया कि जो कुछ हुआ है वह यहीं हुआ है. उसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी. वहां एक कमरे में रखे दीवान को खोलकर देखा तो उसमें बच्ची का शव मिला. बच्ची का निवस्त्र शव एक चद्दर में लिपटा हुआ था. यह देखकर बच्ची के परिजन सन्न रह गए. पुलिस ने शव को वहां से निकालकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और गुड़िया को हिरासत में ले लिया. पुलिस की पूछताछ में गुड़िया टूट गई और उसने हत्या कारण और तरीका दोनों पुलिस के सामने उगल दिए.
टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि बच्ची के चीखने की आवाज बाहर नहीं जा सकेपुलिस के मुताबिक गुडिया को शक था कि उसके पति का बच्ची के मां से अफेयर है. शक का यह कीड़ा उसके दिमाग में कुलबुला रहा था. आरोपी महिला गुड़िया ने पूछताछ में बताया कि उसने नहलाने का बात कहकर बच्ची को अंदर बुलाया था. उसके बाद उसने टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि बच्ची के चीखने की आवाज बाहर नहीं जा सके. उसके बाद उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. किसी को शक नहीं हो इसके लिए उसने बच्ची के शव को दीवान में छिपा दिया. फिर कमरे के ताला लगा दिया.
शव जंगल में फेंकने की फिराक में थी गुड़ियागुड़िया बच्ची के शव को रात को जंगल में फेंकने के फिराक में थी ताकि हत्या का शक किसी पुरुष पर चला जाए. लेकिन गुड़िया अपने अगले प्लान को अमली जामा पहना पाती उससे पहले ही उसकी पोल खुल गई. पुलिस शक के आधार पर उसके घर पहुंच गई. इससे आरोपी गुड़िया को बच्ची का शव निकालने का मौका ही नहीं मिला और वह पकड़ी गई. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की और भी परतें खोलने में जुटी है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



