Business

घर की रसोई बनेगी नोट छापने की मशीन! मात्र ₹10,000 में शुरू करें क्लाउड किचन और कमाएं बंपर मुनाफा

Last Updated:May 23, 2026, 16:16 IST

Cloud Kitchen Business: महंगाई और नौकरी की अनिश्चितता के दौर में अब लोग कम लागत वाले छोटे बिजनेस की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ‘क्लाउड किचन’ बिजनेस युवाओं, महिलाओं और घर से काम करने वालों के लिए शानदार अवसर बनकर उभरा है. इस कारोबार को आप महज 10 हजार रुपये से शुरू तक सकते हैं. 

ख़बरें फटाफट

घर की रसोई बनेगी नोट छापने की मशीन! मात्र ₹10,000 में शुरू करें ये बिजनेसZoomघर की रसोई से शुरू करें अपना क्लाउड किचन (फोटो- एआई)

Cloud Kitchen Business: आज के डिजिटल दौर में अगर आपके हाथों में स्वाद का जादू है, तो आपको मोटी कमाई करने के लिए किसी बड़े रेस्तरां या महंगी दुकान की जरूरत नहीं है. आप अपने घर की मौजूदा रसोई को ही एक मुनाफे वाले बिजनेस में बदल सकते हैं. इस बिजनेस मॉडल को ‘क्लाउड किचन’ (Cloud Kitchen) कहा जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको लाखों रुपये की नहीं, बल्कि मात्र 10,000 रुपये की शुरुआती लागत की आवश्यकता है. आइए जानते हैं कि आप घर बैठे जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) के जरिए इस बिजनेस को कैसे सुपरहिट बना सकते हैं.

क्लाउड किचन एक ऐसा रेस्टोरेंट होता है, जहां कोई ‘डाइन-इन’ यानी बैठकर खाने की व्यवस्था नहीं होती. यहां सिर्फ खाना पकाया जाता है और ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है. चूंकि इसमें न तो किसी प्राइम लोकेशन पर दुकान किराए पर लेनी होती है और न ही महंगे फर्नीचर या वेटर्स पर खर्च करना पड़ता है, इसलिए इसमें रिस्क न के बराबर होता है.

मात्र ₹10,000 में कैसे होगी शुरुआत?शुरुआती बजट कम होने पर आपको अपनी रणनीति थोड़ी स्मार्ट रखनी होगी. अगर आपके घर में गैस, बर्तन और बेसिक किचन सेटअप पहले से मौजूद है, तो शुरुआती खर्च काफी कम हो सकता है. करीब 8 से 10 हजार रुपये में यह काम शुरू किया जा सकता है. शुरुआती खर्च कुछ ऐसा हो सकता है:

फूड पैकेजिंग बॉक्स और कंटेनर – 2,000 रुपये
बेसिक लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन – 1,000 से 2,000 रुपये
कच्चा सामान – 3,000 रुपये
मोबाइल इंटरनेट और ऑनलाइन प्रमोशन – 1,000 रुपये
फोटोशूट और मेन्यू डिजाइन – 1,000 रुपये

Zomato और Swiggy पर कैसे बेचें?अपने घर के खाने को पूरे शहर तक पहुंचाने का सबसे आसान जरिया हैं- जोमैटो और स्विगी. इनके पार्टनर नेटवर्क से जुड़ने के लिए आपको कुछ प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. आपके पास FSSAI (फूड सेफ्टी) लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और जीएसटी नंबर (यदि लागू हो) होना चाहिए. FSSAI का बेसिक रजिस्ट्रेशन बेहद कम फीस में ऑनलाइन हो जाता है. Zomato Fast Track या Swiggy Partner ऐप/वेबसाइट पर जाकर अपने किचन का रजिस्ट्रेशन करें. अपनी डिशेज के नाम, उनके दाम तय करें और खाने की साफ व आकर्षक तस्वीरें अपलोड करें. शुरुआत में प्रॉफिट मार्जिन थोड़ा कम रखें और खाने की क्वालिटी व क्वांटिटी को दमदार बनाएं, ताकि आपको अच्छे रिव्यूज और रेटिंग्स मिल सकें.

कमाई कितनी हो सकती है?शुरुआत में रोज 15-20 ऑर्डर भी मिलते हैं तो अच्छी कमाई हो सकती है. अगर एक ऑर्डर पर 80 से 150 रुपये तक बचत होती है, तो महीने में 25 हजार से 60 हजार रुपये तक की कमाई संभव है. त्योहारों और वीकेंड पर ऑर्डर ज्यादा मिलने से मुनाफा और बढ़ सकता है.

About the Authorविनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi..com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj