Entertainment

एआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं प्रीति जिंटा, न्याय के लिए लगाई गुहार, मुकदमा दायर करने की मिली अनुमति

Last Updated:June 19, 2026, 06:04 IST

बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रीति जिंटा को पर्सनैलिटी राइट्स के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है. कोर्ट की सिंगल जज बेंच ने प्रीति जिंटा की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने मेटा और गूगल जैसी कंपनियों के खिलाफ रोक लगाने की मांग की थी. अदालत की इस मंजूरी के बाद अब एक्ट्रेस बिना किसी तकनीकी अड़चन के एआई और डीपफेक तकनीक के जरिए अपनी पहचान और छवि को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ बाकायदा मुकदमा दायर कर सकेंगी.

ख़बरें फटाफट

AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं प्रीति, न्याय के लिए लगाई गुहारZoomप्रीति जिंटा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

नई दिल्ली. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते गलत इस्तेमाल को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अदालत की चौखट तक पहुंच गई हैं. उन्होंने अपने डीपफेक वीडियो और एआई-जनरेटेड फर्जी तस्वीरों के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एक्ट्रेस ने मेटा और गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनकी शिकायत है कि बिना उनकी इजाजत के उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर फर्जी कंटेंट बनाया गया और उसे इंटरनेट पर धड़ल्ले से फैलाया गया, जिससे उनकी साख और छवि को गहरी ठेस पहुंची है.

प्रीति जिंटा ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनकी पर्सनैलिटी राइट्स के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एआई से बना कंटेंट बड़े स्तर पर फैलाया गया, जिसे लोग असली मान सकते हैं और इससे गलतफहमी पैदा होती है.

मुकदमा दायर करने की मिली अनुमित

एक्ट्रेस ने कहा कि कॉपीराइट कानून 1957 के तहत उनके नैतिक अधिकारों का भी उल्लंघन हुआ है. उनकी छवि और पहचान का उपयोग बिना अनुमति के किया गया, जो कानूनन गलत है. इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस अभय आहूजा की बेंच ने उनकी याचिका पर विचार करते हुए उन्हें आगे मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है.

प्रीति जिंटा के केस में कोर्ट करेगा फैसला

अदालत ने कहा की कि इस मामले में शामिल ऑनलाइन कंपनियों के ऑफिस कई अलग-अलग शहरों और देशों में मौजूद हैं. इसलिए मामले का कुछ हिस्सा अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर भी जा सकता है. लेकिन फिर भी कोर्ट इसे सुनकर पूरा फैसला करेगा.

एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल से बढ़े मामले

पिछले कुछ सालों में एआई तकनीक के बढ़ने के साथ ही ऐसे मामलों में काफी तेजी आई है, जहां सेलेब्रिटीज की फर्जी तस्वीरें, वीडियो और आवाजों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. इस तरह के मामलों में कई बड़े बॉलीवुड सितारे पहले भी अदालत का रुख कर चुके हैं. इनमें अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, आर. माधवन, ऋतिक रोशन और विवेक ओबेरॉय शामिल हैं. इन सभी मामलों में अदालतों ने उनकी पहचान और छवि की सुरक्षा को मान्यता दी और उन्हें कानूनी संरक्षण दिया.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj