‘हम सभी उस समय बहुत यंग थे’, हेलेन-सलीम खान के साथ डबल डेट पर जाती थीं सोनी राजदान, बताया 80s के दौर का किस्सा

Last Updated:June 19, 2026, 16:13 IST
सोनी राजदान और हेलेन दोनों ने करिश्मा कपूर की सीरीज ब्राउन में साथ काम किया. दोनों की दोस्ती दशकों पुरानी है. ‘ब्राउन’ के सेट पर दोबारा साथ काम करना उनके लिए पुरानी यादों को ताजा करने जैसा रहा. सोनी ने बताया कि वह हेलेन-सलीम के साथ डबल डेट पर जाया करती थीं.
ख़बरें फटाफट
सोनी राजदान डबल डेट पर जाया करती थीं.
मुंबई. आलिया भट्ट की मां और दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान चर्चा में हैं. हाल में रिलीज करिश्मा कपूर स्टारर क्राइम थ्रिलर ‘ब्राउन’ में वह अहम किरदार निभा रही हैं. सीरीज को अभिनय देव ने डायरेक्ट किया है. सोनी ने करिश्मा के साथ-साथ हेलेन के साथ भी स्क्रीन शेयर की है. सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने हेलेन के साथ अपने पुराने रिश्ते और यादगार पलों को शेयर किया. उन्होंने कहा कि हेलेन के साथ उनकी दोस्ती दशकों पुरानी है. उन्होंने कहा कि वह अक्सर हेलेन और सलीम खान के घर जाया करता थीं.
द स्क्रीन के मुताबिक, सोनी राजदान ने कहा, “मैं हेलेन से कई साल पहले मिली थी, जब मैं महेश (भट्ट) के साथ रिलेशनशिप में थी. उस समय हम डबल डेट्स पर जाया करते थे. हेलेन-सलीम साहब और मैं-महेश.” सोनी ने बताया कि वो 1980 के दशक का दौर था. महेश भट्ट और सलीम खान 1986 की सुपरहिट फिल्म ‘नाम’ के लिए साथ काम कर रहे थे. इस फिल्म में संजय दत्त, कुमार गौरव और अमृता सिंह लीड रोल में थे.
इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी और वे अक्सर एक-दूसरे के घर आते-जाते थे. सोनी ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, “हम अक्सर सलीम साहब के घर जाया करते थे और कभी-कभी हेलेन के घर भी जाते थे. मैं इसे डबल डेट्स कह रही हूं, लेकिन ऐसा बहुत ज्यादा नहीं होता था. हम सभी उस समय बहुत यंग थे. वह एक अलग रिश्ता और एक अलग दौर था.”
सोनी राजदान बताया हेलेन का मजाकिया अंदाज
सोनी राजदान ने आगे बताया कि इतने वर्षों बाद ‘ब्राउन’ में हेलेन के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. सोनी ने कहा, “बहुत अच्छा लगा क्योंकि हेलेन वाकई बहुत मजाकिया हैं. सीन तो पहले से ही उसी अंदाज में लिखे गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी से उनमें एक अलग ही जान डाल दी.”
करिश्मा कपूर ने की हेलेन की तारीफ
वहीं, करिश्मा कपूर भी हेलेन की तारीफ करते नहीं थकीं. उन्होंने कहा, “मैं हेलेन आंटी की बहुत बड़ी फैन हूं. उन्हें इस उम्र में भी उन्हें सेट पर इतना एक्टिव और पूरी तरह से काम में शामिल देखना बेहद इंस्पायरिंग था. उनकी एक्साइटमेंट और एनर्जी हम सभी के लिए सीखने वाली बात है.”
About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra



