‘अमिताभ को एक्टर बनने की क्या जरूरत थी’, राजेश खन्ना की लकी चार्म, जिसने बिग बी की ब्लॉकबस्टर को कर दिया था रिजेक्ट

Last Updated:June 19, 2026, 20:14 IST
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आज करोड़ों लोग अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी फिल्मी दुनिया में एंट्री ने लोगों को हैरान कर दिया था. अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया है. लेकिन धर्मेद्र की रिजेक्ट की हुई एक फिल्म से उनकी किस्मत चमक उठी और वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे.
नई दिल्ली. 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस मुमताज ने एक बार अमिताभ को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था. उस बयान की वजह से वह खूब चर्चा में रही थीं. अपने दौर की सबसे सफल और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक मुमताज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. लेकिन अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जानी वाली मुमताज ने एक बार अमिताभ के एक्टर होने पर ही सवाल उठा दिया था.
साल 1973 में फिल्म आई थी जंजीर. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन स्टार बने थे. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बड़ी मुश्किल से इस फिल्म को बनाया गया था. क्योंकि कोई एक्ट्रेस बिग बी संग काम करना नहीं चाहती थीं.
पहले इस फिल्म में मुमताज और धर्मेंद्र साथ नजर आने वाले थे. लेकिन जब धर्मेंद्र ने इस फिल्म को रिजेक्ट किया तो ये बात मुमताज को पता चली और उन्होंने भी फिल्म छोड़ दी.क्योंकि वह इस फिल्म के बाद शादी करने वाली थीं और एक्टिंग छोड़ने वाली थी.
Add as Preferred Source on Google
मुमताज को जैसा ही पता चला कि फिल्म में धर्मेंद्र की जगह अमिताभ नजर आने वाले हैं. उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी. इसके बाद जाकर फिल्म अमिताभ बच्चन को मिली. लेकिन मुमताज ने अमिताभ संग काम करने से इनकार कर दिया.
नई दिल्ली. करियर की शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन की छवि काफी साफ सुथरी रही हैं. उनकी फिल्में लोग परिवार के साथ देखना पसंद करते थे. लेकिन एक देश में उनकी फिल्मों पर बैन लगा हुआ था. लेकिन वहां के लोग उनके दीवाने थे और छिप-छिपकर उनकी फिल्में देखते थे.
लेकिन सालों बाद मुमताज ने अमिताभ बच्चन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया और कहा कि अमिताभ बच्चन पहले से ही पढ़े-लिखे, अमीर और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे, इसलिए उन्हें समझ नहीं आता था कि आखिर उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला क्यों किया. लेकिन बाद में उन्होंने बिग बी की शख्सियत और प्रतिभा की जमकर तारीफ भी की थी.
रेडियो नशा को दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में मुमताज ने अपने संघर्ष और फिल्मी सफर के बारे में खुलकर बात की थी. इसी बातचीत में उन्होंने अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा से एक क्लासी और पढ़े-लिखे इंसान रहे हैं. उनके पिता हरिवंश राय बच्चन देश की बड़ी साहित्यिक हस्तियों में गिने जाते थे. मुमताज ने कहा कि अमिताभ के पास पहले से अच्छी जिंदगी थी, इसलिए उन्हें समझ नहीं आता कि उन्होंने फिल्मों की मुश्किल दुनिया में कदम रखने का फैसला क्यों किया.
बता दें कि मुमताज ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया. लेकिन राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती थी. खुद एक्ट्रेस का कहना था कि वह राजेश खन्ना को डांस सिखाया करती थीं. इसलिए वह कभी-कभी खुद उनका गुरु भी कहती थीं. उनका कहना है कि राजेश खन्ना के साथ ज्यादा हिट देने वाली वो इकलौती हीरोइन हैं,यानि वह उनका लकी चार्म हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



