Rajasthan

Paisa Invest Kaha Karein | बीकानेर मास्टर प्लान 2043, जयपुर रोड पर प्रॉपर्टी निवेश बूम

Last Updated:June 19, 2026, 19:50 IST

प्रॉपर्टी विशेषज्ञों का मानना है कि मास्टर प्लान-2043 के अनुरूप विकसित होने वाले क्षेत्रों में समय रहते किया गया निवेश भविष्य में बेहतर रिटर्न दे सकता है. हालांकि किसी भी निवेश से पहले पूरी कानूनी जांच और परियोजना की विश्वसनीयता सुनिश्चित करना सबसे जरूरी है. 

ख़बरें फटाफट

बीकानेर. बीकानेर शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है. नई कॉलोनियां बस रही हैं, आबादी में तेजी से इजाफा हो रहा है और शहर का विकास पुराने क्षेत्र से निकलकर बाहरी इलाकों तक पहुंच चुका है. करीब आठ लाख से अधिक आबादी वाले बीकानेर के लिए बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी बीडीए ने वर्ष 2043 तक का मास्टर प्लान तैयार किया है. इसी मास्टर प्लान को आधार बनाकर अब प्रॉपर्टी विशेषज्ञ निवेशकों को ऐसे क्षेत्रों में निवेश की सलाह दे रहे हैं, जहां आने वाले वर्षों में बेहतर विकास के साथ अच्छी कीमत मिलने की संभावना है.

इस विषय पर डीडीसी प्रॉपर्टी सोल्यूशन, एमएम प्रॉपर्टी सहित शहर के कई प्रॉपर्टी विशेषज्ञों से बातचीत की गई. उनका मानना है कि यदि निवेश सोच-समझकर और कानूनी रूप से स्वीकृत परियोजनाओं में किया जाए तो कम समय में भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

मास्टर प्लान में जयपुर रोड सबसे अहमविशेषज्ञों के अनुसार मास्टर प्लान-2043 में जयपुर रोड के उत्तर दिशा की ओर स्थित पेमासर गांव और आसपास के क्षेत्रों को विशेष महत्व दिया गया है. इस क्षेत्र में 80 से 160 फीट चौड़ी सड़क प्रस्तावित है. भविष्य में यहां सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज और अन्य शहरी सुविधाओं का विस्तार होने की संभावना है. ऐसे में यह इलाका निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है.

जयपुर रोड, नोखा रोड और जैसलमेर रोड पहली पसंदडीडीसी प्रॉपर्टी सोल्यूशन के निदेशक देवेंद्र पुरी ने बताया कि वर्तमान समय में निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प जयपुर रोड माना जा रहा है. इसके बाद नोखा रोड और जैसलमेर रोड के आसपास का क्षेत्र भी तेजी से विकसित हो रहा है.  उन्होंने कहा कि कई लोग कम कीमत के लालच में कृषि भूमि (एग्रीकल्चर प्लॉट) खरीद लेते हैं, जिससे बाद में उनका निवेश फंस जाता है. ऐसी जमीनों पर न सड़क होती है, न बिजली-पानी और न ही अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. इसलिए निवेश हमेशा 90-ए स्वीकृत (पट्टाशुदा) कॉलोनी में ही करना चाहिए.  देवेंद्र पुरी ने कहा कि प्रॉपर्टी में “पैसा दोगुना” करने जैसे दावों से बचना चाहिए. सही स्थान पर किया गया निवेश तीन से पांच वर्षों में अच्छा रिटर्न दे सकता है. उनके अनुसार शहर से करीब 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित स्वीकृत कॉलोनियों में निवेश पर सालाना 20 से 25 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने की संभावना रहती है.

जेएनवी कॉलोनी और शिवबाड़ी क्षेत्र भी बेहतर विकल्पएमएम प्रॉपर्टी के निदेशक श्रवण सिंह का कहना है कि जयनारायण व्यास कॉलोनी से डेढ़-दो किलोमीटर के दायरे और शिवबाड़ी के आसपास विकसित हो रही कॉलोनियां निवेश के लिए अच्छे विकल्प हैं. इन क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है.  उन्होंने सलाह दी कि प्लॉट खरीदने से पहले पट्टा, स्वीकृति, नक्शा और अन्य सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए. कृषि भूमि में निवेश करने से पहले विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है.

हर 25 दिन में विकसित हो रही नई कॉलोनीप्रॉपर्टी कारोबारी नितिन सोनी का कहना है कि बीकानेर का रियल एस्टेट बाजार आने वाले वर्षों में और तेजी पकड़ सकता है. शहर जिस गति से विस्तार कर रहा है, उसी अनुपात में जमीनों की कीमतें भी बढ़ रही हैं. उनका दावा है कि शहर में लगभग हर 25 दिन में नई कॉलोनी विकसित हो रही है और अधिकांश परियोजनाओं में प्लॉटों की अच्छी बिक्री हो रही है.

निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान

केवल 90-ए स्वीकृत (पट्टाशुदा) कॉलोनी में ही निवेश करें.
प्लॉट के सभी दस्तावेज, स्वीकृति और रजिस्ट्री की जांच करें.
केवल कम कीमत देखकर एग्रीकल्चर प्लॉट खरीदने से बचें.
किसी भी “दोगुना पैसा” या अवास्तविक रिटर्न के दावों पर भरोसा न करें.
निवेश से पहले अनुभवी प्रॉपर्टी विशेषज्ञ और कानूनी सलाह अवश्य लें.

प्रॉपर्टी विशेषज्ञों का मानना है कि मास्टर प्लान-2043 के अनुरूप विकसित होने वाले क्षेत्रों में समय रहते किया गया निवेश भविष्य में बेहतर रिटर्न दे सकता है. हालांकि किसी भी निवेश से पहले पूरी कानूनी जांच और परियोजना की विश्वसनीयता सुनिश्चित करना सबसे जरूरी है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj