72 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा, शेयर की तस्वीरें-वीडियोज, कहा- ‘दोस्त, टीचर, गाइड और सोलमेट’

Last Updated:June 20, 2026, 16:15 IST
शिल्पा शेट्टी ने मां सुनंदा शेट्टी के 72वें जन्मदिन पर खास पोस्ट किया है. उन्होंने एक लंबा नोट लिखा और कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है. शिल्पा ने अपनी मां को अपना सबसे बड़ी आलोचक, दोस्त और सोलमेट बताया. इतना ही नहीं, उन्होंने मां की अच्छी सेहत और शांति की प्रार्थना की.
ख़बरें फटाफट
शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @theshilpashetty)
मुंबई. शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी रविवार को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. मां के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर पुराने दिनों को याद किया. एक्ट्रेस ने सुनंदा को अपनी सबसे बड़ी आलोचक, सबसे अच्छी दोस्त और सोलमेट बताया. शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां सुनंदा, पति राज कुंद्रा, बहन शमिता और बच्चों के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में उन्होंने सुनंदा की जवानी के दिनों की तस्वीरें भी शामिल थीं.
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, “हैप्पी बर्थडे, मां! मेरी सबसे बड़ी ब्लेसिंग, सबसे बड़ी ताकत, सबसे सख्त आलोचक, सबसे अच्छी दोस्त, टीचर, गाइड और सोलमेट, मेरी सब कुछ. आप मेरे लिए क्या मायने रखती हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. आपके बेपनाह प्यार, आशीर्वाद और अटूट साथ के लिए धन्यवाद.”
शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, “मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको अच्छी सेहत, शांति और खुशी मिले और आपके सभी सपने सच हों, क्योंकि आपको मुस्कुराते हुए देखने से ज्यादा खुशी मुझे किसी चीज से नहीं मिलती. मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं.”
View this post on Instagram



