Rajasthan

nagaur news I rajasthan news I नागौर में सीवरेज समस्या

Last Updated:June 20, 2026, 22:32 IST

नागौर के नया दरवाजा हनुमान मंदिर से प्रतापसागर तालाब की ओर जाने वाला मार्ग पिछले एक माह से सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है. चैंबरों से हो रहे रिसाव के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. गंदगी और बदबू के चलते क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है.

नागौर. शहर में स्वच्छता और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के लिए लोग जूझ रहे हैं. नया दरवाजा हनुमान मंदिर से प्रतापसागर तालाब की ओर जाने वाला मार्ग पिछले करीब एक माह से सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से परेशान है. सीवरेज चैंबरों से लगातार हो रहे रिसाव के कारण सड़क पर गंदा पानी फैल गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में कीचड़, बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या ने आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित कर दिया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है. आपको बता दें कि, यह मार्ग शहर के व्यस्त रास्तों में शामिल है, जहां सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं. सड़क पर कई स्थानों पर सीवरेज का पानी जमा होने से रास्ता दलदल जैसी स्थिति में बदल गया है. लगातार जलभराव के कारण सड़क की सतह भी क्षतिग्रस्त हो रही है और जगह-जगह फिसलन पैदा हो गई है. स्थानीय निवासियों के अनुसार कई राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं. विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गंदगी के कारण रुकना मुश्किल प्रतापसागर तालाब क्षेत्र को नागौर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में गिना जाता है. शाम के समय बड़ी संख्या में लोग यहां टहलने, व्यायाम करने और समय बिताने पहुंचते हैं. लेकिन सड़क पर फैले सीवरेज के गंदे पानी ने इस पूरे क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छ वातावरण को प्रभावित कर दिया है. बदबू और गंदगी के कारण लोगों का यहां रुकना तो दूर, गुजरना भी मुश्किल हो गया है. गड्ढों में भरे गंदे पानी के कारण सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.

एक माह से सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहासुरेश प्रजापत ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, करीब एक माह से सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है. इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया. लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से न तो चैंबरों की मरम्मत करवाई गई और न ही जलभराव हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं. इससे न केवल आवागमन प्रभावित होगा, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाएगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Nagaur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj