Tech

Android यूजर्स के लिए शानदार ऑफर! फ्री में मिल रहा है ₹429 वाला ये प्रीमियम गेम, जानें कैसे करें क्लेम

Powered by :

Last Updated:June 21, 2026, 15:13 IST

Construction Simulator 3, जिसकी कीमत ₹429 है, फिलहाल Epic Games Store पर Android यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री मिल रहा है. 25 जून 2026 से पहले गेम क्लेम करने पर यह हमेशा के लिए आपके अकाउंट में जुड़ जाएगा. जानिए इसे डाउनलोड करने का आसान तरीका.

ख़बरें फटाफट

Android यूजर्स के लिए शानदार ऑफर! फ्री में मिल रहा है ₹429 वाला ये गेमZoom₹429 का प्रीमियम Android गेम फ्री! बस 25 जून से पहले कर लें ये काम

Construction Simulator 3 Free: अगर आप मोबाइल गेमिंग के शौकीन हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. आमतौर पर ₹429 में मिलने वाला प्रीमियम गेम Construction Simulator 3 फिलहाल Android यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री उपलब्ध कराया गया है. खास बात यह है कि एक बार गेम क्लेम करने के बाद यह हमेशा के लिए आपके Epic Games अकाउंट का हिस्सा बन जाएगा.

Epic Games Store के मुताबिक यह फ्री ऑफर 25 जून 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा. इसके बाद गेम दोबारा पेड हो सकता है. इसलिए अगर आप इस गेम को बिना पैसे खर्च किए पाना चाहते हैं, तो तय समय से पहले इसे क्लेम करना जरूरी है.

ऐसे करें फ्री में क्लेम

यूजर्स Epic Games Store मोबाइल ऐप या उसकी वेबसाइट के जरिए इस गेम को क्लेम कर सकते हैं.
अपने Android फोन में Epic Games Store ऐप इंस्टॉल करें या वेबसाइट खोलें.
अपने Epic Games अकाउंट से लॉग इन करें.
Construction Simulator 3 के पेज पर जाएं.
Claim या Get बटन पर टैप करें.
प्रक्रिया पूरी होते ही गेम हमेशा के लिए आपके अकाउंट से लिंक हो जाएगा.
अगर अभी डाउनलोड नहीं करना चाहते, तब भी क्लेम करने के बाद आप इसे बाद में कभी भी इंस्टॉल कर सकते हैं.

गेम में क्या है खास?

Astragon द्वारा डेवलप किया गया Construction Simulator 3 खिलाड़ियों को अपनी खुद की कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने का अनुभव देता है. गेम का माहौल यूरोपीय शहरों से प्रेरित है, जहां अलग-अलग निर्माण प्रोजेक्ट पूरे करने होते हैं.

इस गेम की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑफिशियल लाइसेंस वाली भारी मशीनें हैं. इसमें 50 से ज्यादा वाहन और मशीनें शामिल हैं, जो Caterpillar, Liebherr और CASE जैसे बड़े ब्रांड्स से ली गई हैं.

गेम में आप एक्सकेवेटर, डंप ट्रक, क्रेन, लोडर और कई अन्य भारी मशीनों को ऑपरेट कर सकते हैं. साथ ही, नए प्रोजेक्ट लेकर अपनी कंपनी का विस्तार करना और नए वाहन खरीदना भी गेम का अहम हिस्सा है.

सीमित समय का मौका

Epic Games Store समय-समय पर यूजर्स को आकर्षित करने के लिए प्रीमियम गेम्स मुफ्त में उपलब्ध कराता है और Construction Simulator 3 इसी कड़ी का नया ऑफर है. अगर आप बिना पैसे खर्च किए अपनी एंड्रॉयड गेम लाइब्रेरी में एक शानदार सिमुलेशन गेम जोड़ना चाहते हैं, तो 25 जून 2026 से पहले इसे जरूर क्लेम कर लें.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj