Health

वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, फैट घटने के साथ बढ़ेगा मसल्स

Last Updated:June 21, 2026, 19:57 IST

Food For Weight Loss: वेट लॉस के लिए सही खानपान का चुनाव बहुत जरूरी है. प्रोटीन धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और बार-बार कुछ खाने की इच्छा भी कम हो जाती है. इससे अनावश्यक कैलोरी लेने से बचाव होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है.

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो केवल एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है. इसके साथ सही खानपान पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है, कई लोग घंटों वर्कआउट करते हैं, लेकिन अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से वजन कम करने में मुश्किल होती है. वजन घटाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है जो लंबे समय तक पेट भरा रखें, भूख को नियंत्रित करें और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाएं. प्रोटीन से भरपूर फूड्स इस काम में काफी मददगार साबित होते हैं.

अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती. इसलिए सुबह के नाश्ते में अंडा शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. यह दिनभर की ऊर्जा भी बनाए रखता है और वजन नियंत्रित करने में मदद करता है.

पनीर भी प्रोटीन से भरपूर होता है. इसका सेवन करने से भूख कम लगती है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है. आप हल्का भुना हुआ पनीर या सब्जियों के साथ पनीर खा सकते हैं. हालांकि, ज्यादा तेल में तला हुआ पनीर वजन घटाने के लक्ष्य को प्रभावित कर सकता है.

Add as Preferred Source on Google

दही न केवल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है. जिन लोगों को गैस, अपच या पेट फूलने जैसी समस्याएं होती हैं, उनके लिए दही काफी लाभदायक हो सकता है. इसे रोजाना भोजन में शामिल किया जा सकता है.

दाल में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और ज्यादा खाने की आदत को कम करती है. दाल को रोटी, चावल और सब्जियों के साथ संतुलित मात्रा में खाया जा सकता है.

जो लोग नॉन-वेज खाते हैं, उनके लिए चिकन एक अच्छा विकल्प है. इसमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत रखने और शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद करता है. ग्रिल्ड या कम तेल में बना चिकन ज्यादा फायदेमंद होता है.

मछली वजन घटाने के लिए एक हेल्दी फूड मानी जाती है. इसमें प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट भी मौजूद होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करने और शरीर के हार्मोन संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj