Tech

सिर्फ ₹60,490 में ऐपल MacBook, टैबलेट और स्मार्टफोन भी काफी सस्ते में, विजय सेल्स पर स्पेशल सेल शुरू

विजय सेल्स ने अपनी बैक टू स्कूल (Back to School) सेल की शुरुआत कर दी है. इस सेल में स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और टेक लवर्स के लिए लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर बढ़ियां ऑफर्स दिए जा रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, ग्राहक ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स दोनों जगह इन डील्स का फायदा उठा सकते हैं.

सेल की सबसे बड़ी खासियत Apple MacBook पर मिलने वाला ऑफर है. बैंक कैशबैक सहित MacBook की प्रभावी शुरुआती कीमत 60,490 रुपये रखी गई है. इसके अलावा, लैपटॉप की शुरुआती कीमत 46,499 रुपये है, जिससे नए सेशन की तैयारी कर रहे छात्रों और ऑफिस यूजर्स को अच्छा ऑप्शन मिल सकता है.

अगर आप पढ़ाई, नोट्स बनाने या ऑनलाइन क्लास के लिए टैबलेट खरीदना चाहते हैं, तो इस सेल में टैबलेट 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. वहीं स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये रखी गई है. ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी शानदार डील्स मिल रही हैं, जहां TWS ईयरबड्स सिर्फ 799 रुपये से खरीदे जा सकते हैं.

स्मार्टवॉच, प्रिंटर जैसी एसेसरीज़ पर भी डिस्काउंटएसेसरीज की बात करें तो प्रिंटर 4,999 रुपये, स्टोरेज डिवाइस 949 रुपये, स्मार्टवॉच 1,299 रुपये, राउटर 1,549 रुपये और मोबाइल एक्सेसरीज 189 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार पूरा टेक सेटअप एक ही जगह से खरीद सकते हैं.

सेल के दौरान MyVS Rewards प्रोग्राम के तहत खरीदारी करने पर 0.75 प्रतिशत लॉयल्टी रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे. हर एक पॉइंट की कीमत 1 रुपये के बराबर होगी, जिसे भविष्य की खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इसके अलावा HDFC Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 7,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स 4,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. American Express, HSBC, OneCard, AU Small Finance Bank, Yes Bank, BOBCARD, PNB Bank और DBS Bank कार्ड पर भी विशेष ऑफर्स उपलब्ध हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj