Rajasthan

यात्रियों को बातों में उलझाकर उड़ाती थीं गहने! जोधपुर GRP ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार

Last Updated:June 22, 2026, 18:28 IST

Jodhpur Crime News: जोधपुर जीआरपी ने ट्रेन में यात्रियों के जेवरात चोरी करने वाली अंतरराज्यीय महिला गैंग का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. खास बात यह रही कि पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंचकर चोरी का पर्दाफाश कर दिया. शिकायत के अनुसार भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री के बैग से चार डायमंड जड़ित सोने की अंगूठियां और एक सोने का लॉकेट चोरी हो गया था. जांच के लिए गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और पुराने अपराध रिकॉर्ड की मदद से गुजरात के भावनगर जिले की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली. पुलिस के अनुसार यह गैंग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहती है.

ख़बरें फटाफट

यात्रियों को बातों में उलझाकर उड़ाती थीं गहने! जोधपुर जीआरपी ने किया खुलासाZoomजोधपुर GRP ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार

जोधपुर: जोधपुर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने ट्रेनों में यात्रियों को अपना निशाना बनाने वाली एक शातिर अंतरराज्यीय महिला गैंग का भंडाफोड़ किया है. जीआरपी ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामला दर्ज होने के सिर्फ 5 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर गैंग की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.

यह पूरी घटना उस समय सामने आई जब जोधपुर के सूरसागर निवासी विष्णु कुमार ने जीआरपी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, उनके मित्र की पत्नी 19 जून को वसई (महाराष्ट्र) से ट्रेन द्वारा जोधपुर पहुंची थीं. इसके बाद उन्हें आगे लाडनूं (नागौर) जाने के लिए भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार होना था.

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय भारी भीड़जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय भारी भीड़ थी. इसी आपाधापी और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात शातिर चोरों ने महिला यात्री के बैग की चेन खोली और उसमें रखी करीब 4.75 लाख रुपये कीमत की चार डायमंड जड़ित सोने की अंगूठियां और एक सोने का लॉकेट पार कर दिया.

जोधपुर GRP का 5 घंटे में एक्शनट्रेन में इतनी बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस महकमा तुरंत एक्शन मोड में आ गया. अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (रेलवे) और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश पर जोधपुर जीआरपी थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण (साइबर सेल) की मदद ली और पुराने शातिर अपराधियों के रिकॉर्ड को खंगाला. सही इनपुट और फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचाना और घटना के मात्र 5 घंटे के भीतर दो महिलाओं को दबोच लिया. गहन पूछताछ में दोनों महिलाओं ने चोरी की यह वारदात कबूल कर ली.

गुजरात की रहने वाली हैं आरोपी महिलाएंपकड़ी गई आरोपी महिलाओं की पहचान रसीलाबेन और गालाबेन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुजरात के भावनगर जिले के पालिताना क्षेत्र की रहने वाली हैं. पुलिस पूछताछ में इस अंतरराज्यीय महिला गैंग के काम करने के अनोखे और शातिर तरीके का भी खुलासा हुआ है. चोरी का तरीका यह गैंग मुख्य रूप से बड़े रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहता है. इस घटना के समय गैंग की एक महिला जानबूझकर किसी बहाने से यात्री को अपनी बातों में उलझा लेती है या आगे बढ़ने से रोकती है. इसी दौरान दूसरी महिला बेहद सफाई से यात्री के बैग की तलाशी लेकर कीमती सामान और जेवरात चुराकर गायब हो जाती है.

लाखों का मिला सामानजीआरपी जोधपुर ने गिरफ्तार की गई रसीलाबेन और गालाबेन के कब्जे से चोरी की गई चारों डायमंड जड़ित सोने की अंगूठियां सुरक्षित बरामद कर ली हैं, जिनकी बाजार में कीमत करीब 4.75 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह गैंग लंबे समय से विभिन्न राज्यों के रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय था. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj