Health

क्या घर में घूमने वाली छिपकली काट ले, तो मौत हो सकती है? इस बात में कितनी सच्चाई

Last Updated:June 22, 2026, 18:22 IST

House Lizard Bite Myths: घर में दिखाई देने वाली सामान्य छिपकलियों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं. अक्सर लोग मानते हैं कि घर में घूमने वाली छिपकली के काटने से मौत हो सकती है, जबकि हकीकत इससे अलग है. सामान्य छिपकली आमतौर पर जहरीली नहीं होती और उसके काटने से मौत होने की संभावना बेहद कम है.क्या घर में घूमने वाली छिपकली काट ले, तो मौत हो सकती है? इस बात में कितना सचZoomघर में घूमने वाली छिपकली के काटने से मौत का खतरा बेहद कम होता है.

Can a Lizard Bite Kill You: घरों की दीवारों पर अक्सर छिपकली दिखाई दे जाती हैं. खासतौर से बारिश के मौसम में कीट-पतंगे बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से छिपकली दीवारों पर घूमती रहती हैं. ग्रामीण इलाकों में खुले हुए घर होते हैं और वहां छिपकली की समस्या ज्यादा होती है. कई बार छिपकली लोगों के ऊपर गिर जाती है और वह काट भी लेती है. कुछ लोगों का मानना है कि छिपकली का काटना बेहद खतरनाक होता है और इससे गंभीर नुकसान या मौत तक हो सकती है. ऐसे में सवाल है कि क्या वाकई घर में घूमने वाली छिपकली के काटने से मौत हो सकती है? चलिए इसकी हकीकत जान लेते हैं.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक घरों में दिखाई देने वाली सामान्य छिपकलियां आमतौर पर जहरीली नहीं होती हैं. इनके पास ऐसा जहर नहीं होता, जो इंसानों के लिए घातक साबित हो. यही कारण है कि छिपकली के काटने से मौत होने की घटनाएं बेहद दुर्लभ मानी जाती हैं. हालांकि किसी भी जीव की तरह छिपकली के काटने से भी स्किन पर चोट, जलन या इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. ऐसे में छिपकली काटने के बाद डॉक्टर से मिलकर जरूर कंसल्ट करना चाहिए. घरेलू छिपकलियां इंसानों से दूर रहना पसंद करती हैं. वे तभी काट सकती हैं, जब उन्हें खतरा महसूस हो या कोई व्यक्ति उन्हें पकड़ने की कोशिश करे. इनके दांत छोटे होते हैं, इसलिए काटने पर आमतौर पर मामूली दर्द होता है और हल्का निशान पड़ सकता है.

छिपकली काट ले तो क्या करें?

अगर छिपकली काट ले, तो प्रभावित जगह पर हल्का दर्द, लालिमा या सूजन महसूस हो सकती है. कुछ लोगों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होने के कारण एलर्जी जैसी प्रतिक्रिया भी हो सकती है. सबसे पहले घाव को साफ पानी और साबुन से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद एंटीसेप्टिक लगाएं और घाव को साफ रखें. घरों में घूमने वाली छिपकली के काटने के बाद गंभीर लक्षण बहुत कम देखने को मिलते हैं. अगर छिपकली के काटने के बाद ज्यादा सूजन, सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

खाने में छिपकली गिरना बेहद खतरनाक

घरों में घूमने वाली छिपकली कई बार खाने-पीने की चीजों में गिर जाती हैं. छिपकली का खाना या पानी में गिर जाना बेहद खतरनाक हो सकता है. किसी भी खाद्य पदार्थ में छिपकली गिर जाए, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए. इससे इससे बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीवों से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. अगर कोई व्यक्ति गलती से छिपकली गिरने के बाद वह खाना खा ले, तो तुरंत डॉक्टर के पास भागना चाहिए. अगर इसमें देरी हुई, तो कंडीशन गंभीर हो सकती है और मौत का खतरा बढ़ सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj