Rajasthan

प्रतापगढ़ में तस्करों के साम्राज्य पर चला बुलडोजर, जेल में बंद दो भाइयों के करोड़ों के फार्म हाउस ध्वस्त

Last Updated:June 22, 2026, 12:27 IST

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के देवेल्दी गांव में प्रशासन ने तस्कर भाइयों याकूब और जमशेद के सरकारी जमीन पर बने करोड़ों के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया, तस्करी नेटवर्क में हड़कंप. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया कि जिस जमीन पर फार्म हाउस बनाया गया था, वह सरकारी भूमि है. आरोपियों ने बिना किसी वैध अनुमति के उस पर कब्जा कर निर्माण कार्य करवा लिया था.प्रतापगढ़ में तस्करों के साम्राज्य पर चला बुलडोजर, करोड़ के फार्म हाउस ध्वस्तZoomप्रतापगढ़ में तस्करों के साम्राज्य पर चला बुलडोजर

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ जिले में अवैध कारोबार से बनाई गई संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है. जिले के देवेल्दी गांव में गुरुवार को भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में बुलडोजर पहुंचे और दो तस्कर भाइयों के आलीशान फार्म हाउस को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया. प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे तस्करी विरोधी अभियान का बड़ा कदम माना जा रहा है.

कार्रवाई तस्कर याकूब और उसके भाई जमशेद के खिलाफ की जा रही है. दोनों भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर करोड़ों रुपए की लागत से फार्म हाउस तैयार कर लिया था. बताया जा रहा है कि यह अवैध निर्माण करीब दो बीघा क्षेत्र में फैला हुआ था. अब प्रशासन एक-एक हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर रहा है.

सरकारी जमीन पर बना था फार्म हाउसप्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया कि जिस जमीन पर फार्म हाउस बनाया गया था, वह सरकारी भूमि है. आरोपियों ने बिना किसी वैध अनुमति के उस पर कब्जा कर निर्माण कार्य करवा लिया था. जैसे ही कब्जे और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच पूरी हुई, उसके बाद कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई. मौके पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौजूद है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. बुलडोजर लगातार अवैध निर्माण को गिराने में जुटे हुए हैं और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है.

एमडी फैक्ट्री मामले में हो चुकी है गिरफ्तारीयाकूब और जमशेद पहले से ही मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक याकूब को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के चिकलाना इलाके में पकड़ी गई एमडी फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार किया गया था. वहीं उसका भाई जमशेद रतलाम जिले के पिपलोदा क्षेत्र में सामने आए एमडी फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार हुआ था. दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं. इसी दौरान प्रशासन ने उनकी संपत्तियों की जांच शुरू की और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों को चिह्नित किया गया. अधिकारियों का कहना है कि केवल संपत्तियों को फ्रीज करने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जहां भी अवैध निर्माण मिलेगा, उसे हटाया जाएगा.

तस्करी नेटवर्क में मचा हड़कंपप्रतापगढ़ में पिछले कुछ समय से तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन की कोशिश है कि अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्तियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाए. इसी कड़ी में कई संपत्तियों को फ्रीज किया जा चुका है और अब अवैध निर्माणों को भी तोड़ा जा रहा है. देवेल्दी गांव में चल रही इस कार्रवाई के बाद तस्करी से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है. प्रशासन का साफ संदेश है कि अवैध धंधों से खड़ी की गई संपत्तियां अब सुरक्षित नहीं हैं और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pratapgarh,Pratapgarh,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj