Rajasthan

6 साल के उदयपुर के विराज का कमाल, खुद का वजन 17 किलो और उठा लिया 47 किलो भार, CM हुए फैन

Last Updated:October 07, 2026, 13:08 IST

Viraj Sharma Weightlifting Records: राजस्थान के उदयपुर के नन्हे खिलाड़ी विराज शर्मा ने महज 6 साल की उम्र में वेटलिफ्टिंग में कमाल कर दिखाया है. महज 17.5 किलो वजन वाले विराज ने अपने वजन से करीब ढाई गुना ज्यादा यानी 47 किलो वजन उठाकर सबको हैरत में डाल दिया है. अपनी इस अद्भुत क्षमता के बल पर विराज ने एक के बाद एक 7 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. विराज के पिता वैभव शर्मा के मुताबिक, बेटे ने महज 5 साल 11 महीने की उम्र में नेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना पहला रिकॉर्ड दर्ज कराया था. इसके बाद तो जैसे रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई.6 साल के विराज का कमाल, खुद का वजन 17 किलो और उठा लिया 47 किलो का भारZoomविराज शर्मा (एआई से फोटो की क्वालिटी सुधारी गई है)

उदयपुर. उम्र सिर्फ 6 साल और वजन महज साढ़े 17 किलो. लेकिन इसी नन्ही उम्र में उदयपुर के विराज शर्मा ने 47 किलो वजन उठाकर सबको चौंका दिया है. वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में विराज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 7 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

विराज का कारनामा इसलिए भी खास है, क्योंकि उसने अपने वजन से करीब ढाई गुना ज्यादा भार उठाया है. वह फिलहाल सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एचकेजी का छात्र है. विराज लवकुश इंडोर स्टेडियम की व्यायामशाला में कनिष्ठ प्रशिक्षक ओमप्रकाश पटेल से ट्रेनिंग ले रहा है.

35 किलो से शुरू हुआ सफर

विराज के पिता वैभव शर्मा के मुताबिक, बेटे ने महज 5 साल 11 महीने की उम्र में अपना पहला रिकॉर्ड बनाया था. शुरुआत में उसने 35 किलो वजन उठाकर रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद 42 किलो और अब 47 किलो वजन उठाकर उसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. खास बात यह है कि विराज ने महज 5 से 10 दिन के अंतराल में लगातार नए रिकॉर्ड बनाए.

कई वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं ने किया सम्मानित

विराज को नेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इन्फ्लुएंसर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसी संस्थाओं से सम्मान मिल चुका है. उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया पुरस्कार भी मिला है.

पिता के अनुसार, इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से विराज को वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में दुनिया का सबसे कम उम्र का बालक होने का खिताब दिया गया है. भारत सरकार की ओर से भी उसे सुपर टैलेंटेड किड-वन इन ए मिलियन सम्मान मिला है.

अब मुख्यमंत्री से होगी मुलाकात

विराज की प्रतिभा की पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी सराहना कर चुके हैं. पिता वैभव शर्मा के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विराज को जयपुर बुलाया है. वहीं, अगले साल नई दिल्ली में प्रस्तावित खेलो इंडिया आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विराज के वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग प्रदर्शन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है.

47 किलो उठाकर बना रिकॉर्डधारी

जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद में सामान्य गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में विराज का भारी वजन उठाने का यह प्रदर्शन उसे अलग पहचान दे रहा है. अब नजर इस बात पर है कि यह नन्हा खिलाड़ी आने वाले दिनों में कितने और रिकॉर्ड अपने नाम करता है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

October 07, 2026, 13:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj