World

Sun will disappear: Solar Eclipse| गायब हो जाएगा सूर्य दिन में दिखेंगे तारे 50 दिन बाद आकाश में होगा तमाशा दुनिया पर होगा क्या असर?

Last Updated:June 22, 2026, 12:42 IST

Sun will Disappear from Sky: हम दिन में उजाला देखते हैं और रात में होता है अंधेरा, लेकिन सोचिए अगर आपको दिन में ही अंधेरा दिखने लगे, तो कैसा होगा? ऐसी ही एक अद्भुत घटना के लिए अगस्त, 2026 में पूरी दुनिया को तैयार रहना होगा क्योंकि इस दिन कुछ देर के लिए दिन में भी रात जैसा अंधेरा होगा. कई हिस्सों में तो तारे तक दिखने लगेंगे. गायब हो जाएगा सूर्य, दिन में दिखेंगे तारे ...50 दिन बाद आकाश में होगा तमाशाZoomदिन में ही हो जाएगी रात. (रॉयटर्स)

12 अगस्त, 2026 को आसमान में एक ऐसी दुर्लभ घटना घटने वाली है, जो पूरी दुनिया को थोड़ी देर के लिए दिन में ही रात के दर्शन करा देगी. इस नजारे को देखने वाले पहली बार देखेंगे कि कैसे एक छाया पूरी धरती को अंधेरे में डुबो सकती है. खैर ये छाया भी कोई छोटी-मोटी चीज की नहीं, बल्कि उसी चंद्रमा की होगी, जो हमें रात में उजाला देता है. यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के कई हिस्सों में लोग इस खगोलीय तमाशे का इंतजार कर रहे हैं. इस दिन चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरकर सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे दिन में भी रात हो जाएगी.

कहां दिखेगा पूर्ण ग्रहण?

पूर्ण सूर्य ग्रहण का मुख्य मार्ग ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और मध्य एशिया के कुछ इलाकों से होकर गुजरेगा. इन जगहों पर खड़े लोग कुछ मिनटों के लिए पूरा सूर्य गायब होते देखेंगे. चारों तरफ अंधेरा छा जाएगा, तारे दिखने लगेंगे और सूर्य के चारों ओर उसका खूबसूरत आभामंडल नजर आएगा. इस मार्ग से बाहर यूरोप, अफ्रीका और एशिया के बड़े हिस्से में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा, यानि सूर्य का कुछ हिस्सा ही चंद्रमा से ढका नजर आएगा. स्पेन इस बार वो जगह बनने वाला है, जिसके कई शहर ठीक पूर्ण ग्रहण के रास्ते में हैं. दुनिया भर से हजारों पर्यटक और खगोल प्रेमी वहां पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं.

क्यों खास है यह ग्रहण?

यह ग्रहण इसलिए चर्चा में है क्योंकि पिछले कई दशकों में यूरोप में इतना लंबा और आसानी से देखा जा सकने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं हुआ है. कई देशों के लिए यह पीढ़ियों बाद आने वाला मौका है. वैज्ञानिकों के लिए यह बड़ा अवसर है. पूर्ण ग्रहण के समय सूर्य का चमकदार हिस्सा पूरी तरह छिप जाता है, जिससे उसका बाहरी हिस्सा साफ दिखाई देता है. सामान्य दिनों में इसका अध्ययन नहीं हो पाता. इस दौरान सूर्य की ज्वालाएं, तापमान में अचानक बदलाव और दिन में तारे दिखने जैसी घटनाएं भी देखी जा सकती हैं.

भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण?

भारत पूर्ण ग्रहण के मुख्य रास्ते में नहीं है, इसलिए यहां पूर्ण अंधेरा नहीं छाएगा. हां, देश के कुछ उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण जरूर दिखाई देगा. खासकर सूर्यास्त के समय यह ग्रहण दिखेगा, जब सूर्य का एक हिस्सा चंद्रमा से ढका नजर आएगा. घर की छत, खुली जगह या किसी सुरक्षित स्थान से इस घटना को देखा जा सकेगा.

क्यों लगता है सूर्यग्रहण?

जैसे-जैसे चंद्रमा सूर्य की ओर बढ़ता है, रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है. पूर्ण ग्रहण के समय सूर्य का चमकता हुआ गोला पूरी तरह गायब हो जाती है. चारों तरफ अजीब सा सन्नाटा और ठंडक छा जाती है.
कुछ मिनट बाद चंद्रमा आगे बढ़ता है और रोशनी तेजी से लौट आती है. सुरक्षा का ग्रहण देखते समय बहुत जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए.
आंशिक ग्रहण के दौरान कभी भी बिना सुरक्षा के नंगी आंखों से सूर्य को न देखें. इससे आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है. सूर्यग्रहण देखने के लिए विशेष रूप से बने सोलर एक्लिप्स ग्लासेस या सोलर फिल्टर का इस्तेमाल जरूर करें.
पूर्ण सूर्य ग्रहण हर जगह और हर समय नहीं दिखता. यही वजह है कि लोग दूर-दूर जाकर भी इसे देखते हैं. 12 अगस्त 2026 का दिन प्रकृति का एक शानदार नजारा पेश करेगा, जो जीवन भर याद रहेगा.
About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj