लोहे जैसे मजबूत होंगे दांत! दर्द होने पर अपनाएं दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा, गुटखा-तंबाकू की गंदगी होगी साफ

Last Updated:June 22, 2026, 18:00 IST
डॉ सुधीर बताते हैं कि दांत दर्द होने पर दादी-नानी का एक पुराना घरेलू नुस्खा है जो बहुत कारगर साबित होता है. डॉ सुधीर बताते हैं कि शरीर में दांत ही एक ऐसा है जो सेल्फ ग्रो नहीं करता है. जबकि हड्डी टूट जाए तो बढ़ती है, चमड़ी कट जाए तो जुड़ जाती है, पेट का ऑपरेशन होता है तो टांके जुड़ जाते हैं लेकिन दांत नहीं बनता है इसलिए दांत में लापरवाही नहीं करनी चाहिए.
Health Care Tips. अगर आप भी दांत दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो एक्सपर्ट के बताए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. जिससे दांत दर्द में तुरंत राहत मिलती है. हालांकि, कुछ लोग दांत दर्द के दौरान दांत में गुटका या तंबाकू दबाते हैं. जो कि गलत तरीका होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खे भी होते हैं जिन्हें अपनाकर राहत पाई जा सकती है. लेकिन ज्यादा दिनों तक दर्द होने पर दंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए.
एक्सपर्ट के मुताबिक ज्यादा दिनों तक दांत दर्द रहता है तो आपको नजदीकी दंत चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए. लेकिन दांत दर्द कभी-कभार होता है तो आप दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं जो बहुत असरदार साबित होते हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से
भोजन पचाने में दांत मददगारस्वास्तिक हेल्थकेयर एंड डेंटल क्लीनिक संचालक डॉ सुधीर दुबे बताते हैं कि लोग दांत दर्द की समस्या को हल्के में ले लेते हैं लेकिन दांतों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान होता है. भोजन को पचाने में दांतों की भी भूमिका रहती है. भोजन सबसे पहले मुंह में आता है जहां दांतों की सहायता से चबाया जाता है. मुंह में सलाइवा बनता है जो भोजन को 30 फीसदी पचा देता है.
इस भ्रम को करें दूरडॉ सुधीर बताते हैं कि जब लोगों को दांत दर्द होता है तो लोग बहुत से घरेलू उपाय भी करते हैं. पुराने लोग आज भी दांत दर्द होने पर गुटखा या तंबाकू रख लेते हैं. उनका मानना है कि इससे दांत दर्द ठीक हो जाता है लेकिन इसके पीछे कारण अलग होता है. दरअसल, तंबाकू में निकोटिन होता है जो नर्व को कुछ देर के लिए सुन्न कर देता है. जिससे हमें लगता है कि दर्द में राहत मिल गई है. जबकि ये राहत कुछ देर के लिए होती है, परमानेंट नहीं होती है.
दांत दर्द होने पर कान में तेल भी बहुत से लोग डालते हैं. हालांकि, इससे भी दांत दर्द को परमानेंट राहत नहीं मिलती है. कुछ देर के लिए इंस्टेंट रिलीफ मिलता है. जैसे एक छोटा बच्चा जिद करता है और उसे नींद की गोली देकर सुला दिया जाता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि बच्चे ने जिद करना छोड़ दी है.
अपनाएं ये घरेलू नुस्खाजब भी दांत दर्द हो रहा हो लौंग को चबा सकते हैं या लौंग का तेल लगा सकते हैं. दरअसल, दांत दर्द में लौंग एक आयुर्वेदिक उपचार है. लौंग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है. दांत साफ करने में हम भी लौंग का उपयोग करते हैं.
न करें ये गलतीडॉ सुधीर बताते हैं कि दांत दर्द होने पर लोग लगातार 10 दिनों तक एंटीबायोटिक दवा लेते रहते हैं, दांत दर्द में राहत तो मिल जाती है लेकिन ये राहत कुछ समय के लिए होती है. इसलिए ज्यादा दिनों तक दांत दर्द हो रहा है तो डेंटिस्ट के पास दिखाना चाहिए. ताकि समय रहते दांत को बचाया जा सके.
ऐसे रखें दांतों को स्वस्थडॉ सुधीर बताते हैं कि हर किसी को दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए. सबसे पहले सुबह और फिर सोने के बाद कर सकते हैं. साथ ही गुटका, स्मोकिंग, तंबाकू का सेवन बिल्कुल नहीं करना हैं. स्टिकी पर्दाथों का सेवन न करें. फास्ट फूड का सेवन नहीं करना है.
About the AuthorMohd Majid
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Chhatarpur,Madhya Pradesh



