Rajasthan

13 साल की बच्ची के साथ हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी! गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही तलाश

Last Updated:June 23, 2026, 11:01 IST

Bikaner Rape Case: बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया. घटना 20 जून की बताई जा रही है. आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण वह कई दिनों तक चुप रही. परिजनों ने जब उसके व्यवहार में बदलाव देखा और लगातार पूछताछ की, तब उसने पूरी घटना बताई. इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

 घर में घुसा युवक, नाबालिग को बनाया शिकार! कई दिन बाद खुला खौफनाक राजZoom बीकानेर में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी गांव का ही युवक बताया जा रहा है, जिसने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया. घटना 20 जून की बताई जा रही है, लेकिन डर के कारण बच्ची कई दिनों तक चुप रही. परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद बच्ची की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया.

पुलिस के अनुसार, खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई. पीड़िता की उम्र 13 वर्ष है. आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा. धमकी के कारण बच्ची घबरा गई और गुमसुम रहने लगी. वह सामान्य रूप से बात करने और खेलने-कूदने से भी कतराने लगी.

पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

परिवार के लोगों ने जब बच्ची के व्यवहार में अचानक बदलाव देखा तो उन्हें संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने उससे बार-बार पूछताछ की. काफी समझाने और भरोसा दिलाने के बाद बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों को बता दी. घटना का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. पीड़िता की मां तुरंत थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच सीओ आकांक्षा चौधरी कर रही हैं. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

आरोपी की पहचान कर तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है. साथ ही पुलिस टीम गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मामले के सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके. घटना के सामने आने के बाद गांव  में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj