चम्बल का पानी बुझाएगा प्यास, करौली-सवाई माधोपुर के 1426 गांवों के लिए 2944 करोड़ की बड़ी योजना मंजूर

Last Updated:June 23, 2026, 11:14 IST
Chambal Drinking Water: करौली और सवाई माधोपुर के 1426 गांव व 8 शहरों में पेयजल संकट दूर करने के लिए 2944 करोड़ की चम्बल पेयजल परियोजना मंजूर, 17 सितंबर को टेंडर खुलेंगे. इन इलाकों में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और हर साल गर्मी के मौसम में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं. जानकारी के मुताबिक मंडरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पर एक इनटेक वेल बनाया जाएगा. यहीं से पानी उठाकर पाइपलाइन के जरिए विभिन्न गांवों और शहरों तक पहुंचाया जाएगा.चम्बल का पानी बुझाएगा प्यास, इन जिलों में योजनाओं को मंजूरी
सवाई माधोपुर. करौली और सवाई माधोपुर जिले के उन इलाकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है, जहां लोग सालों से पेयजल संकट झेल रहे हैं. खासकर करौली के डांग क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में पानी सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है. कई गांवों में लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है, जबकि पथरीली जमीन के कारण बोरवेल भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पाते. अब ऐसे इलाकों तक चम्बल नदी का पानी पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है.
करीब 2944 करोड़ रुपये की लागत वाली वृहद पेयजल परियोजना को मंजूरी मिल गई है. इस योजना के जरिए करौली और सवाई माधोपुर जिले के कुल 1426 गांवों और 8 शहरों तक चम्बल नदी का शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे हजारों परिवारों को इस योजना से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
डांग क्षेत्र समेत कई इलाकों को मिलेगा फायदायोजना के तहत करौली जिले के 847 गांव और 4 शहरों को शामिल किया गया है. सपोटरा, मंडरायल और कैलादेवी क्षेत्र के लोगों के लिए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इन इलाकों में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और हर साल गर्मी के मौसम में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं. जानकारी के मुताबिक मंडरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पर एक इनटेक वेल बनाया जाएगा. यहीं से पानी उठाकर पाइपलाइन के जरिए विभिन्न गांवों और शहरों तक पहुंचाया जाएगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे लोगों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा.
सितंबर में खुलेंगे टेंडर, पहले चरण में 148 गांव शामिलपरियोजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. बताया गया है कि इस योजना के टेंडर आगामी 17 सितंबर को खोले जाएंगे. इसके बाद निर्माण और अन्य कामों को गति मिलने की संभावना है. योजना के पहले चरण में 148 गांवों को शामिल किया गया है. इन गांवों में कुल 27 हजार 826 घरेलू नल कनेक्शन दिए जाएंगे. इससे बड़ी संख्या में परिवारों को सीधे घरों तक पानी मिलने लगेगा. महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए रोजाना होने वाली मशक्कत से भी राहत मिलने की उम्मीद है. डांग क्षेत्र के लोगों के लिए यह सिर्फ एक पेयजल योजना नहीं, बल्कि सालों पुरानी परेशानी से निकलने की उम्मीद बनकर सामने आई है. अब लोगों की नजर 17 सितंबर पर टिकी हुई है, जब टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और यह देखा जाएगा कि चम्बल का पानी गांव-गांव तक पहुंचाने का सपना कितनी तेजी से हकीकत में बदलता है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sawai Madhopur,Sawai Madhopur,Rajasthan



