Business

Multibagger Stock : 5 साल में पैसा हुआ 13 गुना, ये शेयर तो बना नोट छापने की मशीन

Last Updated:June 23, 2026, 16:05 IST

Multibagger Stock : इस मल्टीबैगर स्टॉक का ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार है. कमजोर बाजार सेंटिमेंट के बावजूद यह शेयर लगातार अच्‍छा रिटर्न दे रहा है और एक साल में 166 फीसदी चढ़ गया है. 5 साल में इस शेयर ने 1,268% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

ख़बरें फटाफट

5 साल में पैसा हुआ 13 गुना, ये शेयर तो बना नोट छापने की मशीन Zoomसालभर में ही इस मल्‍टीबैगर शेयर ने पैसा ढाई गुना कर दिया है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में बहुत से ऐसे मल्‍टीबैगर शेयर हैं, जिन्‍होंने निवेशकों को भर-भरकर रिटर्न दिया है. ऐसा ही एक शेयर है शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड. लॉन्‍ग टर्म के साथ-साथ शॉर्ट-टर्म में भी इस शेयर ने जोरदार मुनाफा दिया है. इस धाकड़ मल्टीबैगर शेयर ने पिछले महज एक साल निवेशकों का पैसा ढाई गुना कर दिया है. वहीं, पांच साल में इसने 1,268 प्रतिशत का छप्परफाड़ मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आज यह शेयर एनएसई पर 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 214.75 रुपये पर बंद हुआ है. इस मल्टीबैगर शेयर की रफ्तार के पीछे कंपनी के दमदार फंडामेंटल्स और हालिया तिमाही नतीजे भी हैं. 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही (Q4) में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में जो कंपनी ₹47.45 लाख के शुद्ध घाटे (Net Loss) में थी, वह इस बार ₹98.37 लाख के शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) के साथ घाटे से बाहर निकल आई है. कंपनी का कुल राजस्व बढ़कर ₹2,317.27 लाख पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹1,884.24 लाख था. सालाना नेट प्रॉफिट ग्रोथ 307.3% फीसदी उछल गई, जो इंडस्ट्री के औसत से कहीं आगे है.

पांच साल में कर दिया मालामाल

इस मल्टीबैगर स्टॉक का ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार है. कमजोर बाजार सेंटिमेंट के बावजूद यह शेयर लगातार अच्‍छा रिटर्न दे रहा है. 5 साल में इस शेयर ने 1,268% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. यानी 5 साल में पैसा 13 गुना से भी ज्यादा कर दिया. 1 साल में शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड शेयरने 166% का धांसू मुनाफा निवेशकों को दिया है. 3 महीने में इस शेयर की कीमत में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो दो सप्‍ताह में यह 22.50% चढ़ा है.

₹3,445.9 करोड़ मार्केट कैप, पर वैल्‍यूएशन है महंगा

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹3,445.9 करोड़ है. कंपनी में संस्थागत हिस्सेदारी 24.8 फीसदी है. की है, जिसे उद्योग के मानकों के लिहाज से काफी बेहतर माना जाता है. लेकिन शेयर का पीई रेशियो 584.8 के बेहद ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जो इंडस्ट्री एवरेज के मुकाबले काफी ज्यादा है. इसका प्राइस टू बुक (P/B) अनुपात 45 पर ट्रेड कर रहा है, जो यह दर्शाता है कि शेयर अपनी वास्तविक बुक वैल्यू से काफी प्रीमियम यानी महंगे दाम पर मिल रहा है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj