National

महराजगंज में दानवीर के नाम से मशहूर हैं विनोद गुप्ता, जानिए क्या करते हैं ऐसा जो लोग कहते हैं इन्हें फरिश्ता

Last Updated:June 24, 2026, 09:10 IST

महराजगंज के विनोद गुप्ता ने अस्सी बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है. जरूरतमंदों की मदद और लोगों की जान बचाने में उनके योगदान को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें सम्मानित किया. विनोद गुप्ता का मानना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है.

महराजगंज: ऐसा कहा जाता है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है जिससे लोगों की जान भी बचाई जा सकती है. ऐसे ही महराजगंज जिले के एक व्यक्ति हैं विनोद गुप्ता जिन्होंने अस्सी बार ब्लड डोनेट कर एक मिसाल बनाई है. विनोद गुप्ता ने बताया कि वह 2005 से रक्तदान कर रह रहे हैं. एक बार उनकी पत्नी की माता जी का तबीयत ज्यादा खराब था और उनके साले साहब फोन करके कहा की विनोद बाबू मुझे ब्लड जरूरत है. इसके पहले उन्होंने कभी भी ब्लड डोनेट नहीं किया था. जब उनसे ब्लड की मांग की तो उन्हें लगा कि डोनेट चाहिए और एक शुरुआत करना चाहिए. उस समय मेरी उनकी 23 साल थी और फिर उन्होंने अपने बड़े भैया धर्मेंद्र को बताया कि ब्लड की जरूरत है.

उसके बाद दोनों ने जाकर ब्लड डोनेट करने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि उस समय वह एक अखबार में फोटोग्राफर के पद पर थे. ऐसे में उन्होंने अपने चीफ से बताया और फिर बाइक लेकर के रात में नौ बजे गोरखपुर गए. गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक गोरखपुर में उन्होंने पहली बार 2005 में ब्लड डोनेट किया. वह बताते हैं कि रक्तदान करने से उस परिवार को खुशी मिली और ब्लड चढ़ने के बाद चौदह साल तक उनकी सासू मां जीवित थी.

2005 से अब तक अस्सी बार ब्लड डोनेट किया

विनोद गुप्ता बताते हैं कि जब धीरे-धीरे जब वह ब्लड डोनेट करने लगे तो उन्हें ब्लड डोनेट करने के कई फायदे दिखने लगे. पहली बात ये है कि एक यूनिट ब्लड डोनेट से तीन लोगों की जान बचाई जाती है एक तो ब्लड देने से दूसरा प्लाज्मा देने से तीसरा प्लेटलेट्स देने से. रोटरी क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप कराया गया था जिसमें उनसे प्रेरित होकर आठ लोगों ने ब्लड डोनेट किया. उन्होंने बताया कि अब तक वह 2005 से अस्सी बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं और उनके इस कार्य के जिलाधिकारी महराजगंज ने मुझे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया. वह अपने ब्लड डोनेट करने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी साझा करते हैं ताकि लोग प्रेरित होकर ब्लड डोनेट करें.

एक घटना का जिक्र करते हुए वह बताते हैं कि एक बार उनके एक मित्र की पत्नी को ब्लड की बहुत जरूरत थी. रात के लगभग साढ़े सात बज रहे थे उनके मित्र का कॉल कि भैया अगर किसी ने ब्लड डोनेट नहीं किया तो शायद मेरी पत्नी नहीं बच पाएगी. इसके बाद वह तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे और देखा कि मरीज की हालत बहुत ही ज्यादा खराब थी. उस समय उनके ब्लड डोनेट करने के बाद का तीन महीना पूरा नहीं हुआ था. गाइडलाइन के अनुसार तीन महीने बाद ब्लड डोनेट करना होता है लेकिन उनको ब्लड डोनेट किए हुए अभी सिर्फ डेढ़ महीना हुआ था. इसके बावजूद भी उन्हें लगा कि ब्लड डोनेट करना चाहिए और उन्होंने ब्लड डोनेट किया.

रक्तदान से ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक का कम खतरा

विनोद गुप्ता ने कहा कि ब्लड डोनेट करने से किसी भी प्रकार की कोई नुकसान नहीं है. वह कहते हैं “मैं चुकी अस्सी बार रक्तदान कर चुका हूं. मैं तमाम डॉक्टर से बातचीत करता रहता हूं. अभी मैं अपने बारे में बता दूं कि दिल्ली से एक डॉक्टर आए थे जो ब्लड डोनेशन पर काम करते हैं इस पर रिसर्च करते हैं. मैने उनसे अपने लिए सलाह लिया और अपने शरीर के बारे में पूछा था उन्होंने देखकर एक ही शब्द कहा कि आपको देखकर लगता है कि आपने तीन चार बार तीन महीने के अंदर ब्लड डोनेट किया है.

मेरे साथ तीन घटनाएं इस तरह की हो चुकी है कि मुझे तीन महीने के अंदर ब्लड डोनेट करना पड़ा था और यही वजह है कि मेरे शरीर में थोड़ी फैट बढ़ है अन्यथा मैं एकदम स्वस्थ हूं. मुझे किसी की प्रकार की कोई बीमारी नहीं है. ब्लड डोनेट करने के फायदे मैं बता दूं तों पहला ये कि इससे हमेशा ब्लड सर्कुलेट होता रहता है, दूसरा हार्ट अटैक की बीमारी का खतरा कम रहता है, तीसरा शरीर में कभी थक्के नहीं बनेंगे. थक्के बनने से ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है और इन सभी बीमारियों से मैं दूर हूं. आज मैं मेरे बहुत सारे दोस्तों हैं जिनको बहुत सारी बीमारियां हैं लेकिन मुझे कुछ भी नहीं हैं.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Maharajganj,Mahrajganj,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj